Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारी के लिए निजी अस्पताल के प्रतिनिधियों प्रशिक्षण 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर कोविड 19 का सामना करने के लिए अत्यावश्यक संपूर्ण यंत्रणा म्युकरमायकोसिस ,छोटे बच्चों के आरोग्य का ध्यान रखने ,आक्सीजन बेड उपलब्ध कराने व टीकाकरण आदि के बारे में आज शहर की निजी अस्पताल व दखाखानों के प्रतिनिधियों का मनपा की ओर मार्गदर्शन किया गया।  मनपा की ओर से एक दिवसीय आन लाईन प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया।

             मनपा क्षेत्र में कोरोना संक्रमण काफी कम हुआ है इसके बावजूद कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए मनपा ने अभी से उसका सामना करने की तैयारी कर दिया है। अपनी संपूर्ण आरोग्य यंत्रणा को सुसज्ज करने के साथ ही निजी अस्पतालों व दवाखाने के प्रतिनिधियों का आनलाईन प्रशिक्षण दिया गया है। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के निजी आरोग्य सेवा को पहले से तैयार करने का काम मनपा ने शुरू कर दिया है। कोरोना की तीसरी लहर आने पर निजी अस्पताल व दवाखाना के डाक्टर्स व स्टाफ किस तरह तैयार रहकर सेवा देना है इस संबध में जानकी दी गयी है। प्रशिक्षाण सत्र में निजी अस्पताल व दवाखानों के 200 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है।  मनपा की वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी डा वैजयंती देवगेकर , बालरोग विभाग के प्रा डा सुनील जुनागड़े  , डा श्वेता बाविस्कर , उपायुक्त अश्विनी वाघमले , वैद्यकीय अधिकारी डा खुशबू टावरी ,डा अनिता कापडने व डा अदिति कदम ने मार्गदर्शन किया।  प्रशिक्षण सत्र में छोटे बच्चों का ध्यान रखने के तरीके , उनके उपचार , म्युकरमायकोसिस बीमारी के लक्षण व उसके उपचार , आक्सिजंकी उपलब्धता और नियोजन , नागरिकों की आवश्यकता के अनुसार शहर में आक्सीजन , आयसीयु बेड्स के नियोजन , मृत्यु प्रमाणपत्र व गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण आदि के बारे में मार्गदर्शन किया गया।

संबंधित पोस्ट

30 अप्रैल तक 20 टन आक्सीजन निर्माण क्षमता के मनपा के दो आक्सीजन प्लांट होंगे शुरू

Aman Samachar

विवाह के स्वागत समारोह में मिले उपहार व नगदी मंदिर के लिए किया दान 

Aman Samachar

बदलापुर , अंबरनाथ , उल्हासनगर शहर के कचरे ठिकाने लगाने की परियोजना को148. 68 करोड़ रूपये की निधि मंजूर

Aman Samachar

उत्तर प्रदेश और मुंबई के बीच नई मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की मांग 

Aman Samachar

छत्तीसगढ़ी फ़िल्म में कॉलेज बॉय के किरदार में दिखेंगे अभिनेता विवेक कटारिया

Aman Samachar

तीन कोविड अस्पताल के माध्यम से शीघ्र 2500 अतिरिक्त बेड उपलब्ध होंगे –  एकनाथ शिंदे

Aman Samachar
error: Content is protected !!