Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंब्रा की मार्केट की खाली पड़ी उपरी मंजिल में डायलिसिस सेंटर शुरू करने की मांग

ठाणे [ युनिस खान ] मुंब्रा में किडनी मरीजों की बढती संख्या और उनकी समस्या को लेकर राकांपा नगर सेविका आश्रीन राउत ने मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा को पत्र देकर कौसा मार्केट की उपरी मंजिल में डायलिसिस सेंटर शुरू करने की मांग किया है . उन्होंने कहा है कि अलमास कालोनी कौसा में मनपा डायलिसिस सेंटर बनाने की योजना के साथ ९ करोड़ रूपये का बजट भी पास हुआ है लेकिन तकनीकी कारणों से सेंटर की सुविधा नहीं मिल पायी है . 

                 नगर सेविका राउत ने कहा है कि मुंब्रा कौसा के नागरिकों की समस्या को देखते हुए डायलिसिस सेंटर की पहले से मांग की जा रही है .अलमास कालोनी कौसा के सर्वे नंबर 143 /3  में ठाणे मनपा ने डायलिसिस सेंटर बनाने की योजना बनायीं थी जिसके लिए ९ करोड़ रूपये का बजट पारित हुआ . लेकिन जगह कम होने के कारन डायलिसिस सेंटर नहीं बन सका है . आज मुंब्रा कौसा के मरीज डायलिसिस के लिए कलवा की छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल जाते है जहाँ उनका नंबर नहीं आता . कुछ लोग मजबूरन ठाणे या डोंबिवली जाते है . उन्होंने कहा है की हमने मुंब्रा में मनपा डायलिसिस सेंटर बनाने की मांग मनपा आयुक्त डा शर्मा व राज्य के गृहनिर्माण मंत्री व स्थानीय विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड से किया है . मनपा का दुसरे भूखंड पर डायलिसिस सेंटर नहीं बनने तक अलमास कालोनी आयडियल मार्केट की मनपा इमारत की खाली पड़ी उपरी मंजिल में डायलिसिस सेंटर शुरू कर नागरिकों को सुविधा उपलब्ध कराई जाए .  नगर सेविका आश्रीन राउत ने मांग की है कि आयडियल मार्केट की इमारत की खाली पड़ी उपरी मंजिल में डायलिसिस सेंटर शुरू कराने की शीघ्र प्रक्रिया शुरू करें . डायलिसिस सेंटर के लिए इमारत निर्माण के लिए दूसरी जगह की तलाश कर एक भव्य डायलिसिस सेंटर बनाया जाए . मुंब्रा कौसा की बढती आबादी व आरोग्य सेवा की समस्या को सुलझाने के लिए उचित कार्यवाही करने की आवश्यकता है . इस आशय की मांग नगर सेविका राउत ने मनपा आयुक्त व गृहनिर्माण मंत्री डा आव्हाड से किया है .

संबंधित पोस्ट

हीरानंदानी यंग फ़ुटबाल अकादमी के खिलाड़ी छः माह बाद फिर मैदान में

Aman Samachar

उल्हासनगर भाजपा जिला महासचिव बनने समाज ने किया स्वागत

Aman Samachar

वेंटिलेटर आपूर्ति कंपनी से 5 लाख की रिश्वत लेते आरोग्य अधिकारी गिरफ्तार

Aman Samachar

आन लाईन परीक्षा की समस्या को लेकर राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस ने किया आन्दोलन

Aman Samachar

वोल्टास कंपनी की जगह में 23 करोड़ की लागत से बनने वाला कोविड सेंटर स्थगित करने की राकांपा ने की मांग

Aman Samachar

ब्लू डार्ट ने अपनी डार्ट प्लस सर्विस की भारत डार्ट के रूप में रीब्रांडिंग करने की घोषणा की

Aman Samachar
error: Content is protected !!