Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नेशनल बैंक की खास त्योहारी पेशकश, लोन प्रोसेसिंग चार्ज माफ किया

 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] त्योहारी सीजन के करीब आते ही पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने ग्राहकों को आसानी से कर्ज दिलाने के लिए फेस्टिवल बोनैंजा ऑफर की पेशकश की है। इस त्योहारी पेशकश के तहत बैंक अपने सभी प्रमुख रिटेल उत्पादों जैसे ग्रह ऋण, वाहन ऋण, माई प्रोपर्टी लोन, पेंशन व गोल्ड लोन पर सभी तरह के सेवा शुल्क/प्रोसेसिंग फीस एवं डाक्यूमेंटेशन चार्ज को माफ कर रहा है।

 पंजाब नेशनल बैंक अब गृह ऋण पर 6.8 फीसदी व कार ऋण पर 7.15 फीसदी के आकर्षक ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है। बैंक जन सामान्य को 8.95 फीसदी की ब्याज दर पर वैयक्तिक ऋण उपलब्ध कराएगा जो बैंकिंग उद्योग में सबसे कम है। बैंक ने होम लोन पर आकर्षक ब्याज दरों के साथ टॉपअप का भी ऐलान किया है। ग्राहक इन खास ऑफर का लाभ पीएनबी की देश भर में किसी शाखा अथवा डिजिटल चैनलों के माध्यम से 31 दिसम्बर 2021 तक उठा सकते हैं। महामारी के प्रभाव के बावजूद पीएनबी अपने ग्राहकों को समय समय पर अच्छे ऑफर, खास उत्पादों व सुगम बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बैंक को विश्वास है कि इस बार के त्योहारी सीजन में ग्राहकों की क्रय शक्ति में उत्साहजनक सुधार के साथ इसके क्रेडिट पोर्टफोलियो में वृद्धि नजर आएगी। 

संबंधित पोस्ट

राकांपा शरदचंद्र पवार गुट ने मनपा मुख्यालय पर निकाला ऑक्सीजन मार्च 

Aman Samachar

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के तथ्यों पर मंगलवार को कार्यकर्ता मार्गदर्शन शिविर  – आनंद परांजपे

Aman Samachar

नकली पुलिस की लूट से महिलाओं में असुरक्षा का भय

Aman Samachar

भाड़ों में वर्ष दर वर्ष 22.4% और तिमाही दर तिमाही 4.6% की वृद्धि हुई

Aman Samachar

   बैंक ऑफ़ बड़ौदा प्रत्येक संवितरित ऑटो और होम लोन के साथ एक पौधा लगाएगा 

Aman Samachar

2024 में विरोधी दलों के गठबंधन इंडिया की हंडी फोड़ेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!