Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

राज पेट्रो स्पेशलिटीज प्राइवेट लिमिटेड ने खेती में इस्तेमाल होने वाले स्प्रे ऑयल के लिए प्रमाणन प्राप्त किया

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] ब्रेनटैग ग्रुप की कंपनी, राज पेट्रो स्पेशलिटीज प्राइवेट लिमिटेड ने खेती में इस्तेमाल होने वाले स्प्रे ऑयल के लिए राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम प्रमाणन प्राप्त किया है। उत्तराखंड स्टेट ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन एजेंसी (USOCA) ने कंपनी को यह प्रतिष्ठित प्रमाणन प्रदान किया है, जो राज्य की ओर से जैविक खाद्य-पदार्थों को प्रमाणित करने वाला संगठन है।

           कंपनी के तीन उत्पादों को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई है, जिसमें कायरोस एग्रीस्प्रे ई-3 ऑयल, कायरोस ड्यूराटेक एग्रीस्प्रे ऑयल तथा कायरोस केलियोल एग्रीस्प्रे ऑयल शामिल हैं। कृषि, बागवानी और फूलों की खेती में फसल की देखभाल के लिए कायरोस एग्रीस्प्रे ई-3 ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। ड्यूराटेक एग्रीस्प्रे ऑयल को खासतौर पर सेब की फसल को रेड माइट्स और सैन्जोस स्केल से बचाने के लिए तैयार किया गया है। इसके अलावा, केले की फसल को सुरक्षा प्रदान करने के लिए केलियोल एग्रीस्प्रे ऑयल तैयार किया  गया है, जिसे उपयुक्त फंगीसाइड (कवकनाशी) के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से लीफ स्पॉट रोगों की असरदार तरीके से रोकथाम की जा सकती है।

      राज पेट्रो स्पेशियलिटीज प्राइवेट लिमिटेड दुनिया की उन गिनी-चुनी कंपनियों में शामिल है, जिन्हें खेती में इस्तेमाल होने वाले स्प्रे ऑयल के लिए यह प्रमाणन मिला है। कंपनी पर्यावरण की रक्षा करने तथा किसानों के लिए खेती को अधिक लाभदायक बनाने के उद्देश्य के साथ अपना काम कर रही है। अपने इसी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए, कंपनी ने सिक्किम में बड़े पैमाने पर एग्रीस्प्रे ऑयल की आपूर्ति के लिए अपने उत्पादों के दायरे को बढ़ाने की योजना बनाई है, क्योंकि यह दुनिया में जैविक खेती करने वाला पहला राज्य है जहाँ प्रमाणिक तौर पर पूरी तरह से जैविक खेती की जाती है। सिक्किम ने संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) का बेहद प्रतिष्ठित फ्यूचर पॉलिसी गोल्ड अवार्ड जीता है, जिसमें पूरी दुनिया से 51 नामांकन प्राप्त हुए थे।       NPOPप्रमाणपत्र प्राप्त करने के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए, श्री मेहुल नानावती, मैनेजिंग डायरेक्टर, राज पेट्रो स्पेशलिटीज प्राइवेट लिमिटेड, ने कहा, “अपने उत्पादों के लिए यह प्रमाणन प्राप्त करना हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। राज पेट्रो में एग्री-स्प्रे उत्पादों को काफी सोच समझकर तैयार किया जाता है और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव का पूरा ध्यान रखा जाता है। हमारे ये उत्पाद पर्यावरण और उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंचाने वाले बेहद कठोर रसायनों और कीटनाशकों का बेहतर विकल्प हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), तमिलनाडु के राष्ट्रीय केला अनुसंधान केंद्र (NRCB) द्वारा केलियोल एग्रीस्प्रे ऑयल का परीक्षण और अनुमोदन किया गया है।

संबंधित पोस्ट

शहर की यातायात समस्या सुलझाने के लिए लावारिश वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का मनपा आयुक्त ने दिया आदेश 

Aman Samachar

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने लॉन्च किया एक ओपीडी प्रॉडक्ट डिजिटल केयर मैनेजमेंट

Aman Samachar

कोकण विभाग के चार जिलों में 7 नए डायलिसिस सेंटर शुरू करने का निर्णय

Aman Samachar

बिजली का करेंट लगने से नाबालिग लडके की हुई मृत्यु

Aman Samachar

नाभिक कामगारों व समाचार पत्र विक्रेताओं को समतोल फ़ौंडेशन की ओर राशन वितरित 

Aman Samachar

उत्तर भारतीय ओबीसी महासंघ ने किया मो. आरिफ नसीम खान का अभिनंदन

Aman Samachar
error: Content is protected !!