Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 यूनानी डाॅक्टरों को न्याय दिलाने के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा – अबू आसिम आजमी

भिवंडी [ एम हुसेन ] यूनानी डाॅक्टरों को भी सरकारी विभाग में नियुक्ति व यूनानी उपचार को प्राथमिकता दिए जाने की मांग आल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस की ओर से की जार रही है। इसी मुद्दे को लेकर  निमा की ओर से भिवंडी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अबु आसिम आजमी,  विधायक रईस कासम शेख व आल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डाॅ नदीम उस्मानी ने संबोधित करते हुए कहा कि हम तिबबे यूनानी की सुरक्षा व न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि बहुत जल्द यूनानी डाॅक्टरों को भी सरकारी विभाग में निश्चित रूप से स्थान मिलेगा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सन 1930 में यूनानी ,आयुर्वेद की स्थापना हकीम अजमल खान ने की थी परंतु धीरे धीरे यह दोनों पैथी अलग कर दी गई। यूनानी के साथ सरकार द्वारा भी अन्याय किया गया जो चिंता की बात है। देश भर में 72 यूनानी कालेज संचालित हैं इसकी अपेक्षा केवल दो राज्यों में आयुर्वेद कालेज संचालित है फिर भी यूनानी की उपेक्षा करते हुए सरकार ने एक मंडल की स्थापना करके आयुर्वेदाचार्य को उसका निदेशक नियुक्त किया है जो निंदनीय है। हम यूनानी को न्याय दिलाने के लिए पूर्ण रूप से प्रयासरत हैं जो भविष्य में भी हमारा प्रयास जारी रहेगा ।यूनानी पैथी व उपचार व्यवस्था को बढावा मिले और देश का आम नागरिक यूनानी पैथी से लाभान्वित हो इसलिए सभी यूनानी डाॅक्टरों को पूरे आत्मविश्वास के साथ अच्छी उपचार सुविधा व व्यवस्था का भी निर्माण करना होगा। यदि आप लोग इस प्रकार की सेवा करने में सफल हुए तो परिणामस्वरूप यूनानी पैथी द्वारा उपचार करवाने में देश का आम नागरिक रूचि लेगा। उक्त अवसर पर सपा के भिवंडी महासचिव रियाज आजमी, निमा के भिवंडी जिलाध्यक्ष डाॅ मजहर अंसारी,महासचिव डाॅ राशिद सैय्यद ,डाॅ जावेद शाहजहां ,डाॅ अनवार अंजुम,डाॅ नियाज आजमी,डाॅ इशरत मोमिन, डाॅ नसरीन ,डाॅ अतिया कैस अंसारी,डाॅ अफरोज अंसारी,डाॅ गुलाम रसूल खान, जावेद अंसारी आदि भारी संख्या में यूनानी डाॅक्टर उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

भारत पाक युद्ध के सैनिकों की कृतज्ञता प्रकट करने के सोल्जर मैराथन-विक्ट्री रन में दौड़े नागरिक 

Aman Samachar

 रेल राज्यमंत्री ने लोकल ट्रेन के द्वतीय श्रेणी के डिब्बे यात्रा कर यात्रियों से किया संवाद

Aman Samachar

भाजपा की गुटबाजी के चलते प्रदेश सचिव दयानंद चोरघे ने दिया सदस्यता से त्यागपत्र 

Aman Samachar

भारी बारिश में विपक्ष के नेता अशरफ शानू पठान जल निकासी के लिए सड़कों पर उतरे

Aman Samachar

आल महाराष्ट्र उर्दू भाषण प्रतियोगिता में रईस हाई स्कूल को प्रथम पुरस्कार 

Aman Samachar

प्री क्वालीफाइड क्रेडिट कार्ड के साथ पीएनबी वन पर सावधि जमा के सापेक्ष ओवरड्राफ्ट की सुविधा लांच की

Aman Samachar
error: Content is protected !!