Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सात वर्ष पहले बनी अवैध इमारत की छत का पलास्तर गिरने से तीन बच्चे जख्मी

भिवंडी [  एम हुसेन ]  भिवंडी मनपा क्षेत्र के फंडोलो नगर की एक अवैध इमारत की छत का पलास्तर गिरने से कमरे में सो रहे तीन बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इस दुर्घटना में घायल आलिया मोहम्मद आलम (10),माही मोहम्मद आलम (6) व निखत मोहम्मद आलम (5) वर्ष  का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  इस इमारत का निर्माणकार्य लगभग सात वर्ष पूर्व किया गया है।
               फंडोलो नगर में  बिल्डर‌ आशिफ जवई ने जमीन मालिक से 40×60 की हिस्सेदारी कर उक्त जगह पर तल अधिक चार मंजिला अवैध इमारत सात वर्ष पूर्व बनाया था , प्रभाग समिति क्रमांक 2 के बीट निरीक्षक दिलीप माली ने बताया कि वर्ष 2012-2013 में इस इमारत के विरुद्ध तत्कालीन सहायक आयुक्त ने जमीन मालिक पर एम आरटीपी की कलम 52 के अनुसार शांतिनगर पुलिस स्टेशन में फौजदारी के तहत मामला भी दर्ज करवाया था ,परंतु आश्चर्य की बात यह है कि इमारत बनाने वाले बिल्डर आशिफ जवई  के विरुद्ध  मामला दर्ज नहीं करवाया गया था।
               भिवंडी मनपा परिक्षेत्र सीमांर्तगत गत वर्ष कामतघर गांव के धामनकरनाका , पटेल कंपाउंड स्थित जिलानी बिल्डिंग भोर में ताश के पत्तों की तरह धराशायी हो गई थी जिसके मलबे से 39 लोगों का शव निकाला गया था ,इसके साथ ही इमारत गिरने से 25 लोग घायल हुए थे ।इतनी बड़ी दुर्घटना घटित होने के बाद मनपा प्रशासन कुंभकर्णी नींद से जागा और  भिवंडी महानगर पालिका  सीमांर्तगत  30 साल पुरानी सभी इमारत को स्ट्रक्चरल आडिट करवाने के लिए मकान मालिक को नोटिस जारी किया है,  मनपा द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रकार की कुल इमारतों की संख्या 1243 है ।बड़े पैमाने पर जर्जर इमारतों की तलाश कर उनके बिजली व पानी कनेक्शन खंडित किये जा रहे हैं ,इसमें अधिकारियों द्वारा भारी भष्ट्राचार करने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है क्योंकि बिल्डरों तथा भूमाफियाओं से इनका घनिष्ठ रिश्ता भी पुराना है। इसके विपरीत शहर के पांच प्रभाग समितियों में लगभग 150 अवैध इमारतें निर्माणाधीन अवस्था में है परंत  आश्चर्य की बात यह कि निर्माणाधीन अवैध इमारतों पर कोविड काल तथा जर्जर इमारतों पर कार्रवाई का बहाना कर अधिकारी अवैध इमारतों पर कार्रवाई करने से अपना दामन बचा  रहे हैं। क्या नवनियुक्त आयुक्त सुधाकर देशमुख उक्त प्रकार के अवैध इमारतों पर अंकुश लगाने तथा अधिकारियों पर कार्रवाई करने के लिए कोई रणनीति तैयार करेंगे या फिर दूसरा उल्लासनगर शहर बसाने जैसी अहम भूमिका निभाएंगें इस प्रकार से स्थानीय जागरूक नागरिकों ने ध्यान केंद्रित कर  रखा है।

संबंधित पोस्ट

 रणजी मैच के लिए मनपा का दादोजी कोंडदेव स्टेडियम तैयार

Aman Samachar

20.5 करोड़ रुपये के निवेश के बाद ‘EyeMyEye’ की परिसंपत्ति का मूल्य 102 करोड़ रुपये तक पहुंचा 

Aman Samachar

पथविक्रेता व फेरीवालों से प्रधानमंत्री पथविक्रेता आत्मनिर्भर योजना का लाभ उठाने का आवाहन 

Aman Samachar

तस्करी के लिए गोवा व दादरा नगर हवेली से लायी जा रही 56 लाख रूपये की विदेशी शराब जब्त 

Aman Samachar

रेनो ने महाराष्‍ट्र में “रेनो एक्‍सपीरिएंस डेज़’’ कैम्‍पेन लॉन्‍च किया

Aman Samachar

राज्य सरकार ने केंद्र से मांगे 200 मैट्रिक टन आक्सीजन व 10 आयएसओ टैंकर्स

Aman Samachar
error: Content is protected !!