Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 सडकों की मरम्मत नहीं हुई तो टोल कंपनी के खिलाफ उग्र आन्दोलन – शांताराम मोरे 

भिवंडी [ युनिस खान ] बारिश व भारी वाहनों की आवाजाही भिवंडी में मुंबई नासिक मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क के गड्ढों के चलते यातायात जाम की समस्या बढ़ गयी है। समस्य को देखते हुए महामार्ग पर टोल वसूल करने वाली कंपनी खस्ताहाल सड़क को तत्काल मरम्मत करें ,अन्यथा कंपनी के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जायेगा। इस आशय  की चेतावनी भिवंडी ग्रामीण के विधायक शांताराम मोरे ने दी है।
     गौरतलब है कि तलवली नाका से कल्याण जाने वाली सड़क से भारी भारी वाहनों का आवागमन होता है। जिसके कारण पडघा टोल नाके से लगभग दो किलोमीटर तक सड़क खस्ताहाल हो गयी है। जिसमें आऐ दिन दुर्घटनाऐ होने के साथ वाहन भी क्षतिगस्त हो रहे है। जिसे लेकर विधायक शांताराम मोरे ने टोल वसूल करने वाली कंपनी से मांग करते हुए कहा कि पहले सड़क की मरम्मत करें, बाद में टोल वसूल करें। अगर सड़क की मरम्मत नहीं होती तो आगे शिव सैनिकों द्वारा कंपनी के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जायेगा। मुंबई नासिक मार्ग के आलावा ठाणे ,काल्हेर , भिवंडी मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है।  सड़क पर गड्ढों के चलते बारिश का पानी भरा रहने से वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा न होने से दुर्घटना का भय बना रहता है। भिवंडी शहर की सडकों की खस्ताहाल से नागरिक परेशान है। मनपा प्रशासन व राज्य शासन सडकों की खस्ताहाल पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। यातायात जाम की समस्या से नागरिक परेशान हैं।

संबंधित पोस्ट

इस गर्मी में फ़नस्कूल बच्चों के लिए विशेष नई श्रेणी के खिलौने किया पेश 

Aman Samachar

एचसीएल ग्रांट के सातवें संस्करण में NGOs को ₹16.5 करोड़ के अनुदान की घोषणा की

Aman Samachar

मामला उच्च न्यायालय में होने बावजूद हेलीपेड वाली मोहन अल्टिजा में बेचे जा रहे हैं मंहगे फ्लैट

Aman Samachar

एयू बैंक ने सबसे मज़बूत तिमाही नतीजे किए डिलीवर

Aman Samachar

पिसे पंपिंग स्टेशन के आवश्यक कार्य के चलते बुधवार को शहर में जलापूर्ति खंडित 

Aman Samachar

पैंटालून्स ने मनाई अपनी 25वीं वर्षगांठ 

Aman Samachar
error: Content is protected !!