Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पैंटालून्स ने मनाई अपनी 25वीं वर्षगांठ 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड के बड़े रिटेल फॉर्मेट स्टोर्स के बीच, भारत के सबसे पसंदीदा फास्ट फैशन डेस्टिनेशन में से एक, पैंटालून्स ने हाल ही में कोलकाता के साउथ सिटी मॉल में अपनी 25वीं वर्षगांठ मनाई। फिल्म अभिनेता परमब्रत चटर्जी और प्रियंका सरकार ने अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। पैंटालून्स ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के मौके पर अपना ब्रांड एंथम भी रिलीज किया, जिसे टेरेंस लुईस की कंटेम्परेरी डांस कंपनी द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है।

            फैशन के पावरहाउस के रूप में मशहूर और युवा ग्राहकों के लिए कई तरह के शानदार स्टाइल उपलब्ध कराने वाले ब्रांड, पैंटालून्स को वर्ष 1997 में कोलकाता में लॉन्च किया गया था और गरियाहाट में इसके पहले स्टोर का शुभारंभ हुआ। पैंटालून्स बेहद खूबसूरत और ट्रेंड के अनुरूप फैशन की पेशकश करने वाले कुछ खास लेबल के साथ-साथ मशहूर ब्रांड्स के अपैरल उपलब्ध कराता है। इसके रेडी-टू वियर कलेक्शन में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए सभी अवसरों पर पहने जाने वाले वेस्टर्न वियर और एथनिक वियर शामिल हैं, साथ ही यहां एक्सेसरीज की एक बड़ी रेंज के अलावा बेड, बाथ एवं डेकोर प्रोडक्ट्स सहित घरेलू उपयोग के लिए कई तरह के सामान भी उपलब्ध हैं।

       इस मौके पर श्रीमती संगीता पेंडुरकर, सीईओ – पैंटालून्स, जयपोर एवं स्टाइल अप, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड, ने कहा, “पैंटालून्स भारत के सबसे पसंदीदा फैशन रिटेल ब्रांडों में से एक है। 25 साल पूरे होने के इस अवसर पर, हम अपने सभी ग्राहकों और भागीदारों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने हमें अपना सहयोग दिया है, और हमें अपने वार्डरोब के साथ-साथ अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाए रखा। हम आगे भी अपने ग्राहकों के लिए शॉपिंग के अनुभव को बेहद मज़ेदार और आकर्षक बनाना जारी रखेंगे।

       पैंटालून्स ने 25वीं वर्षगांठ समारोह के उपलक्ष्य में एक नया ब्रांड एंथम जारी किया है। इसका कॉन्सेप्ट रोशन अब्बास मीडिया द्वारा तैयार किया गया है, जबकि बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस की कंटेम्परेरी डांस कंपनी ने इसे कोरियोग्राफ किया है। इस एंथम में हिप-हॉप कम्पोजीशन और कोरियोग्राफी के जरिए फैशन की खुशी और चुलबुले अंदाज को दिखाया गया है।

संबंधित पोस्ट

संजय गांधी नेशनल पार्क के आस-पास रहने वाले 4 हज़ार लोगों का पहले चरण में पुनर्वास

Aman Samachar

 मारुत ड्रोन्स और स्काईड्राइव के बीच की साझेदारी ,साथ मिलकर भरेंगे उड़ान

Aman Samachar

सामाजिक कार्यकर्ता रोहन जाधव समेत सैकड़ों एनसीपी में शामिल

Aman Samachar

कैग रिपोर्ट के हवाले से 309 करोड़ रूपये के राजस्व हानि का नगर सेविका ने उठाया मुद्दा 

Aman Samachar

भिवंडी में ‘आंचल’ नाम से एक अभिनव अभियान की विधायक रईस शेख ने की शुरुआत

Aman Samachar

भाजपा की आन लाईन प्लाज्मा हेल्प लाईन का विरोधी पक्षनेता के हाथो अनावरण 

Aman Samachar
error: Content is protected !!