Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोंकण में बाढ़ प्रभावित लोगों के मकान बनाने के लिए कांग्रेस ने भेजी मदद सामग्री

ठाणे [ युनिस खान ] महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार कोंकण में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावित परिवारों की हर स्तर से मदद करते हुए ठाणे कांग्रेस ने कोंकण में बह गए घरों के पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री भेजी है
ठाणे शहर जिला कांग्रेस की ओर से जिलाध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण के मार्गदर्शन में कोंकण में बहे घरों के निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री आज ठाणे से भेजी गई। इस अवसर पर महेंद्र म्हात्रे, बाबा शिंदे, ब्लाक अध्यक्ष संदीप शिंदे, महासचिव मंजूर खत्री , सुभाष ठोंब्रे, हिदायत मुकादम, रेखा मिरजकर, गोपाल सावंत, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
इस अवसर पर बोलते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सचिन शिंदे ने कहा कि कोंकण में भारी बारिश के कारण अपना सब कुछ गंवा चुके कोंकण के लोगों को हर क्षेत्र से मदद मिल रही है और उन्हें अपने घर बनाने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कोंकण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कांग्रेस राहत केंद्र के माध्यम से आज ठाणे से पत्रा , शेड, कुर्सी, मेज, चटाई और इन सामग्रियों को कोंकण के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है .

संबंधित पोस्ट

 ठाणे लोकसभा क्षेत्र में डा संजीव गणेश नाईक की सक्रियता बढ़ी 

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म मोहब्बत रंग लायेगी का मुहूर्त के साथ शूटिंग प्रारंभ

Aman Samachar

हत्यारा के हुंकार ने भोजपुरी इंडस्ट्री को अपनी ओर किया आकर्षित

Aman Samachar

स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोजेक्ट-भव्या के लिए रोडिक कंसल्टैंट्स को मिला फिक्की का स्मार्ट अर्बन इन्नोवेशन अवार्ड

Aman Samachar

पूरी क्षमता के साथ नागरिकों की शिकायतों का निवारण करें – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

उत्सव 75′ ठाणे निश्चित रूप से प्रशंसनीय है – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar
error: Content is protected !!