Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ऐरोली – कटाई एलिवेटेड प्रकल्प के दूसरे टनल का नगर विकास मंत्री ने ब्लास्टिंग कर किया शुभारम्भ 

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे – बेलापुर एलिवेटेड मार्ग ऐरोली – कटई मार्ग के दूसरे टनल के कार्य का ब्लास्टिंग कर नगर विकास मंत्री व पालकमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथो आज शुभारम्भ किया गया। इस मार्ग से मुंबई , नवी मुंबई एवं कल्याण डोंबिवली शहर जुड़ने वाले हैं। नए मार्ग से शीलफाटा की यातायात समस्या कम होने के साथ ऐरोली से डोंबिवली का अंतर तय करना 15 मिनट में संभव होने वाला है।

                 ऐरोली व मुंब्रा दोनों ओर मार्ग के टनल का काम तीव्र गति से शुरू  है। इसके अलावा ऐरोली – कटाई मार्ग के आगे वाय जंक्शन पुल का भी काम शुरू है। शीलफाटा उड़ान पुल की निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है शीघ्र ही उड़न पुल का काम शुरू किया जाने वाला है। पूर्व मुक्त मार्ग [ ईस्टर्न फ्री वे] जिस तरह मुंबई से ठाणे शहर को जोड़ता है उसी तरह ठाणे बेलापुर एलिवेटेड फ्री वे होने वाला है। पालकमंत्री शिंदे ने कहा कि बढ़ने वाली जनसँख्या व सड़क की पड़ने वाली आवश्यकता को देखते हुए यातायात समस्या सुलझाने की दृष्टि से यह काफी महत्वपूर्ण है। सांसद डा. श्रीकांत शिंदे ने बताया कि इस मार्ग का कार्य आगामी डेढ़ वर्ष में पूरा होने वाला है। इसके बाद ऐरोली – कटाई का अंतर कम होने से इस इलाके की यातायात अधिक गतिमान होगी। इसके बाद दुसरे चरण में डोंबिवली के निकट उड़ान पुल आने वाला है। शीलफाटा पर  उड़ान पुल एवं अंडरपास होने से भविष्य में इस इलाके भारी वाहनों से होने वाली यातायात  समस्या कम होगी। इसी तरह कल्याण डोंबिवली एवं बदलापुर तक के नागरिकों को ह होगा। ऐरोली   कटाई टनल का की लम्बाई 1. 68 किमी है टनल के दोनों ओर तीन तीन पादरी कुल छः पादरी होने वाला है। टनल के दोनों ओर पत्थर के काम के लिए एक रिफ्यूजी लेन बन रही है। टनल से यातायात व्यवस्था सुरक्षित बनाने  लिए ऐग्जेस्ट फैन ,सीसीटीवी व उच्च श्रेणी की अग्निशमन उपकरण लगाया जाने वाला है।  कल्याण ग्रोथ सेंटर एवं विरार , अलीबाग ,मल्टी माडल कारीडोर इन दोनों महत्वकांक्षी प्रकल्प की दृष्टि से यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिससे भविष्य में इस मार्ग से इलाके का कायापलट होने वाला है। ऐसे अपेक्षा सांसद डा शिंदे ने व्यक्त किया है। मौके पर एमएमआरडीए के अधिकारी भी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

लाउडस्पीकरों से बिक्री रिकॉर्ड का पुलिस को देना अनिवार्य – पुलिस उपायुक्त 

Aman Samachar

बिजली गुल की समस्या को लेकर राकांपा ने लगाया कार्यालय पर ताला 

Aman Samachar

फिल्म अभिनेत्री मीरा चौपडा के खिलाफ कानूनी सलाह के बाद कार्रवाई संभव –  आयुक्त 

Aman Samachar

गीता चौधरी और अनूप जलोटा का गाया हुआ भजन ओ कान्हा किया गया रिलीज

Aman Samachar

आकाश बायजूस के 112 छात्रों ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2023 में लहराया परचम

Aman Samachar

स्पार्टन पोकर व मनीकंट्रोल ने ऑनलाइन पोकर टूर्नामेंट पोकर फॉर पीपल के सीजन 2 की घोषणा की

Aman Samachar
error: Content is protected !!