Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोंकण में बाढ़ प्रभावित लोगों के मकान बनाने के लिए कांग्रेस ने भेजी मदद सामग्री

ठाणे [ युनिस खान ] महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार कोंकण में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावित परिवारों की हर स्तर से मदद करते हुए ठाणे कांग्रेस ने कोंकण में बह गए घरों के पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री भेजी है
ठाणे शहर जिला कांग्रेस की ओर से जिलाध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण के मार्गदर्शन में कोंकण में बहे घरों के निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री आज ठाणे से भेजी गई। इस अवसर पर महेंद्र म्हात्रे, बाबा शिंदे, ब्लाक अध्यक्ष संदीप शिंदे, महासचिव मंजूर खत्री , सुभाष ठोंब्रे, हिदायत मुकादम, रेखा मिराजकर, गोपाल सावंत, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
इस अवसर पर बोलते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सचिन शिंदे ने कहा कि कोंकण में भारी बारिश के कारण अपना सब कुछ गंवा चुके कोंकण के लोगों को हर क्षेत्र से मदद मिल रही है और उन्हें अपने घर बनाने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कोंकण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कांग्रेस राहत केंद्र के माध्यम से आज ठाणे से पत्रा , शेड, कुर्सी, मेज, चटाई और इन सामग्रियों को कोंकण के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है .

संबंधित पोस्ट

 एमएसएमई को जीएसटी इन्वायस का प्रयोग कर डिजिटली मिलेगा त्वरित ऋण  

Aman Samachar

ठाणे ,पालघर ग्रामीण विकास के लिए डहाणू कल्याण रेल मार्ग की मांग उठी

Aman Samachar

क्लीन एंड नीट मुंब्रा कौसा अभियान की मरजिया पठान ने की शुरुआत 

Aman Samachar

केंद्र व राज्य सरकार की 2024 तक सबको घर योजना के लक्ष्य को पूरा करने का जिला प्रशासन का प्रयास 

Aman Samachar

नागरिकों की सुरक्षा सर्वाधिक महत्वपूर्ण , इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सतर्क – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

मदर्स रेसिपी ने महाराष्ट्र की स्थानीय पसंद को ध्यान में रखकर बाजार में उतारा मसालेदार लाल मिर्च का ठेचा

Aman Samachar
error: Content is protected !!