Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राजीव गांधी उडानपुल समेष शहर की सड़कों की खस्ताहाल के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग 

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी मनपा शहर के  राजीव गांधी उड़ानपुल पर बड़े पैमाने पर गड्ढे होने के कारण लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहता है। इसके साथ – साथ इन खड्डों के कारण अनेक वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। सडकों की खस्ताहाल के लिए जिम्मेदार ठेकेदारों व अधिकारीयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाने लगी है।
            मनपा प्रशासन प्रत्येक वर्ष लाखों रुपये खर्च कर इस उड़ान पुल की मरम्मत कराती रही है। प्रत्येक वर्ष की भांति पहले से ज्यादा उड़ान पुल खस्ताहाल हो गया है। वर्ष 2006 में बना यह उड़ान पुल लगभग तीन वर्षों से बड़े वाहनों के आवागमन हेतु बंद कर दिया गया है। यही नहीं पुल के दोनों बाजू लोहे के बैरियर लगा दिये गये है। इसके साथ ही इस खस्ताहाल उड़ान पुल की मरम्मत हेतु एमएमआरडीए ने 07 करोड़ की निधि उपलब्ध कराई है। पांच महीने से मरम्मत का काम चालू होने के बावजूद मरम्मत का काम पूरा नहीं हो सका है। भिवंडी भाजपा के वरिष्ठ नगर सेवक निलेश चौधरी ने मनपा प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मनपा प्रशासन सदैव इस उड़ान पुल को अनदेखा करती आयी है।  जिसके कारण पुल के नीचे चलने वाले पैदल राहगीरों के ऊपर पुल का गंदा पानी टपकता रहता है। इसके साथ ही उन्होंने मरम्मत काम में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार व मनपा कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
A

संबंधित पोस्ट

मनसुख हिरेन की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी संशय बरकार  ,  विसरा जांच के लिए फारेंसिक लैब भेजा 

Aman Samachar

आगामी मनपा चुनाव ठाणे कांग्रेस पूरी ताकत के साथ अकेले लडेगी – एड विक्रांत चव्हाण 

Aman Samachar

बाथरूम की खिडकी तोड़कर मोबाइल व रूपये चोरी

Aman Samachar

बर्डफ्लू के लिए मनपा ने नियंत्रण कक्ष शुरू कर मृत पक्षियों की जानकारी देने का किया आवाहन

Aman Samachar

सुझाव और आपत्तियों पर विचार किए बगैर रिंग मेट्रो का काम शुरू न करें – मनोज प्रधान

Aman Samachar

जय श्री कृष्णा फ़िल्म प्रोडक्शन की पहली फ़िल्म छैला सन्दू का ऑल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया राइट्स वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स ने लिया

Aman Samachar
error: Content is protected !!