Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

11 लाख रूपये के मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

ठाणे [ युनिस खान ] मादक पदार्थ की तस्करी करने आये एक आरोपी को मादक पदार्थ विरोधी दस्ते ने गिरफ्तार कर उसके पास से 11 लाख 12 हजार रूपये कीमत का केटामाईन मादक पदार्थ जब्त किया है। मादक पदार्थ विरोधी दस्ते के वरिष्ठ निरीक्षक विजय पोवार , पुलिस निरीक्षक रंजीत नलवडे को घोडबंदर रोड आनंद नगर इलाके में मादक पदार्थ की तस्करी करने किसी के आने की गुप्त सूचना मिली।  जिसके आधार पर मादक पदार्थ विरोधी दस्ते ने उक्त इलाके में जाल बिछाकर वैभव नरेंद्र सिंह उर्फ़ बाबू [ 31 ] को गिरफ्तार कर लिया।  घोडबंदर रोड के ब्रम्हांड इलाके में रहने वाले गिरफ्तार आरोपी बाबू के पास 11 लाख , 12 हजार रूपये के केटामाईन व नगदी समेत 11 लाख 26 हजार रूपये का माल बरामद किया है।  गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने पर उसे 20 सितम्बर तक के लिए पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।  मादक पदार्थ विरोधी दस्ते के पुलिस अधिकारी तस्करी के मामले का खुलासा करने की लिए आगे की जांच करा रहे हैं। 

संबंधित पोस्ट

 छठ पूजा की अनुमति देने के निर्णय का उत्तर भारतीय समाज ने किया स्वागत 

Aman Samachar

जनता सत्ता नहीं देती तो भाजपा चुने हुए जनप्रतिनिधियों को तोड़कर सत्ता पर कब्ज़ा कर रही है – शरद पवार

Aman Samachar

रोजगार और विकास के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है एमएसएमई – डॉ. भागवत कराड

Aman Samachar

कोरोना अस्पतालों में तज्ज्ञ डाक्टरों व स्टाफ की कमी का विरोधी पक्षनेता ने उठाया मुद्दा 

Aman Samachar

5 लुटेरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बरामद किया 1 लाख 33 हजार रूपये का माल 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने “बॉब के संग त्योहार की उमंग”  त्यौहारी अभियान का किया शुभारंभ

Aman Samachar
error: Content is protected !!