Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शहर में बाल मृत्यु दर को कम करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश

ठाणे [ युनिस खान ] बाल मृत्यु जांच समिति की बैठक में विस्तृत समीक्षा करने के बाद अतिरिक्त मनपा आयुक्त संदीप मालवी ने बाल मृत्यु दर कम करने के लिए विशेष प्रयास करने का निर्देश दिया है।
मनपा बाल मृत्यु दर जांच समिति की मनपा मुख्यालय स्थित नरेंद्र बल्लाल सभागृह में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में विस्तृत समीक्षा करते हुए अतिरिक्त आयुक्त मालवी ने मनपा के के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयों को बाल मृत्यु दर कम करने के लिए विशेष प्रयास करने का निर्देश दिया है। मनपा के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत बाल मृत्यु जांच समिति का गठन किया गया है।  इस दौरान चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डा भीमराव जाधव, मातृ एवं शिशु देखभाल अधिकारी रानी शिंदे, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा सुनीता उबाले, बाल रोग विशेषज्ञ  डा शैलजा पोद्दार, ठाणे बाल रोग अकादमी  डा राम गुंडेल, स्त्री रोग विशेषज्ञ  संजय किनरे के साथ मनपा के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
बैठक में अप्रैल 2021 से जुलाई 2021 के बीच बाल मृत्यु दर पर विस्तार से चर्चा हुई।  ठाणे मनपा क्षेत्र में अप्रैल 2021 में 1, मई 2021 में 2, जून 2021 में 7 और जुलाई 2021 में 6 बच्चों की मौत हुई है।  इस अवधि के दौरान सभी बच्चों की मृत्यु के चिकित्सीय कारणों को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। हालांकि कोरोना संक्रमण में कमी आई है, लेकिन तीसरी लहर की पृष्ठभूमि में छोटे बच्चों की देखभाल करना जरूरी है।  अतिरिक्त आयुक्त  मालवी ने सभी संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को नवीन योजनाओं को अपनाकर शहर में बाल मृत्यु दर को कम करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित पोस्ट

एचसीएल फाउंडेशन ने वंचित समूहों की आजीविका के लिए भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के साथ की साझेदारी 

Aman Samachar

वैक्सीन आपूर्ति में कमी के बावजूद पांच लाख से अधिक वैक्सीनेशन करने वाला शहर बना ठाणे

Aman Samachar

अर्नव गोस्वामी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Aman Samachar

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का काम तय समय में पूरा करें- अभिजीत बांगर 

Aman Samachar

भूखों को आन लाईन भोजन आर्डर के लिए “वाई बाइट्स” ऐप लॉन्च  – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

बाल्या मामा ने शिवसेना की सदस्यता से दिया इस्तीफ़ा , कांग्रेस में जाने की अटकलें

Aman Samachar
error: Content is protected !!