Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अधर में शिक्षा छोड़ने वाले राज्य के नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे बने  स्नातक 

ठाणे [ युनिस खान ] राज्य के नगर विकास मंत्री व जिले के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे ने स्नातक की डिग्री प्राप्त कर लिया है। सामाजिक व राजनितिक क्षेत्र में सफलता के बाद शिक्षा में रह गयी कमी को समय मिलते ही पूरा कर स्नातक बन गए हैं। उन्होंने 77. 25 फीसदी क लेकर बीए फाइनल की परीक्षा उत्तीर्ण किया है। उन्होंने बीए फाइनल करने स्नातक की डिग्री प्राप्त करने पर संतोष व्यक्त किया है।

              यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त   विद्यापीठ का बीए अंतिम वर्ष का   परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है। जिसमें पालकमंत्री शिंदे ने कला शाखा से 77 . 25 फीसदी अंक प्राप्त  कर परीक्षा उत्तीर्ण किया है। सुमन काकडे ने 77. 75 अंक लेकर परीक्षा उत्तीर्ण किया है। ठाणे के ज्ञानपीठ महाविद्यालय से वाणिज्य शाखा के अंग्रेजी माध्यम से वैष्णवी म्हात्रे 81 . 83 फीसदी ,दर्शन नेरकर 76 . 58 फीसदी , मराठी माध्यम से अरुण दिवेकर 71 . 42 फीसदी व दिनेश शाहबाजे ने 69 . 83 फीसदी अंक लेकर अंतिम वर्ष की परीक्षा   उत्तीर्ण किया है। ज्ञानपीठ विद्यालय व ज्युनियर कालेज में यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त  विद्यापीठ का  ठाणे केंद्र चलता है जिसका 100 फीसदी परीक्षा परिणाम  रहा है। इस वर्ष ठाणे जिले  पालकमंत्री शिंदे के स्नातक की परीक्षा  उत्तीर्ण करने से ज्ञानपीठ सुर्ख़ियों में आ गया है।  विद्यालय केंद्र की संयोजक प्रा प्रीति जाधव ने कहा है कि पालकमंत्री शिंदे ने स्नातक करने  इ मेरे विद्यालय का चयन किया यह मेरे लिए अभिमान का विषय है।  उन्होंने अंतिम वर्ष के लिए मराठी व राजनीति इन दो विषय का चयन किया था।  विविध कारणों से उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी कर बीच में छोड़ दिया था लेकिन उन्होंने शिक्षा पूरा करने का इरादा नहीं छोड़ा।  समय मिलते ही उन्होंने स्नातक की डिग्री हाशिल किया है। प्रति वर्ष अंतिम वर्ष की परीक्षा मई माह में होती  है लेकिन इस वर्ष कोरोना के चलते आन लाईन पद्धति से नवम्बर में परीक्षा हुई। पालकमंत्री शिंदे ने तीन वर्ष में बीए फ़ाइनल करने पर  संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि किन्हीं कारणों से मुझे बीच में शिक्षा छोड़ना पड़ा था।  मेरे जैसे असंख्य लोगों को शिक्षा पूरा करने का यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विद्यापीठ बड़ा आधार है।

संबंधित पोस्ट

मुंबई – नागपुर बुलेट ट्रेन समेत सात मार्गों पर बुलेट ट्रेन चलाने की योजना पर काम शुरू

Aman Samachar

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ठाणे ज़िला परिषद में नशा छोड़ने की सामूहिक शपथ

Aman Samachar

उत्तर प्रदेश में क़ानून का राज्य नहीं गुंडा राज स्थापित हो गया है – आबू आसिम आजमी

Aman Samachar

एरोली विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बने पंडित अवधेश शुक्ला 

Aman Samachar

18 से 44 आयुवर्ग के लोगों को दुसरे डोज के लिए कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करने की मुख्यमंत्री से महापौर ने की मांग 

Aman Samachar

 जनसेवा की जानकारी के लिए एक सप्ताह तक बाजार में कलाकारों ने दिया सन्देश

Aman Samachar
error: Content is protected !!