Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पत्रकार दिवस समारोह में वेदांता अस्पताल की ओर पत्रकारों को स्वास्थ्य कार्ड का वितरण

ठाणे [ इमरान खान ] पत्रकार दिवस के अवसर पर वेदांत मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल को ओर से पत्रकारों और उनके परिवार का मुफ्त उपचार के लिए हेल्थ कार्ड वितरित किया गया। इससे पहले बाल शास्त्री जांभेकर की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर मनपा उपायुक्त मनीष जोशी ने कहा कि मनपा के दो मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल शुरू हैं जिसका लाभ लिया जा सकता है।

         पहले मराठी पत्रकार और महान समाज सुधारक दर्पणकार बाल शास्त्री जांभेकर द्वारा  पहला मराठी समाचार पत्र दर्पण 6 जनवरी को लॉन्च किया गया था। आज पत्रकार दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विजय जोशी ने ठाणे मनपा पत्रकार कक्ष में बाल शास्त्री जांभेकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वेदांता अस्पताल की ओर से नरेंद्र बल्लाल सभागार में पत्रकारों को मुफ्त इलाज के लिए स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए। इस अवसर पर ठाणे मनपा उपायुक्त मनीष जोशी, जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष संजय पितले, ठाणे शहर दैनिक पत्रकार संघ अध्यक्ष राजेश मोरे, कार्यकारी अध्यक्ष विकास काटे व वेदांत अस्पताल निदेशक अजय सिंह के हाथों स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए। इस मौके पर जोशी ने आश्वासन दिया कि ठाणे मनपा द्वारा पत्रकार कल्याण कोष के लिए किए गए एक करोड़ के प्रावधान को किस तरह से लागू किया जा सकता है। इसके लिए आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। मनपा पत्रकार कक्ष में विधायक संजय केलकर , भाजपा शहर प्रवक्ता सागर भदे , युवा मोर्चा अध्यक्ष सारंग मेढेकर और उनके कार्यकर्ताओं ने बाल शास्त्री जांभेकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने पत्रकार कक्ष में उपस्थित पत्रकारों का सत्कार किया।

संबंधित पोस्ट

सिडबी ने सिडबी क्लस्टर डेवलपमेंट फंड के तहत महाराष्ट्र सरकार को 600 करोड़ रुपये की पहली मंजूरी प्रदान की

Aman Samachar

केन्द्रीय राज्यमंत्री कपिल पाटिल की उपस्थिति में दिवा के अनेक शिवसैनिक भाजपा में शामिल 

Aman Samachar

बढ़ते तापमान को रोकने के लिए हर व्यक्ति करे स्वैच्छिक वृक्षारोपण

Aman Samachar

एल नीनो, जलवायु परिवर्तन से बचने के वन क्षेत्र बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों की समिति की मांग

Aman Samachar

ठाकरे परिवार के प्रति सदैव निष्ठावान रहा है तरे परिवार – सांसद अरविंद सावंत 

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म छैला सन्दू का ट्रैलर 7 सितंबर को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से होगी रिलीज

Aman Samachar
error: Content is protected !!