Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ़ बड़ौदा को प्राप्त हुए राजभाषा कीर्ति प्रथम पुरस्कार

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा को राष्‍ट्रीयकृत बैंकों की श्रेणी में वर्ष 2021-22 हेतु भारत सरकार की राजभाषा कीर्ति पुरस्‍कार योजना के अंतर्गत प्रथम पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया. इसके साथ ही बैंक के संयोजन में कार्यरत बैंक नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति (नराकास), बड़ौदा को नराकास की श्रेणी में ‘ख’ भाषिक क्षेत्र के अंतर्गत द्वितीय पुरस्‍कार प्रदान किया गया है.

        उपर्युक्‍त दोनों पुरस्‍कार बैंक को दिनांक 14-15 सितंबर 2022 को सूरत में आयोजित हिंदी दिवस समारोह- 2022 एवं द्वितीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्‍मेलन के दौरान प्रदान किए गए. ये पुरस्‍कार समारोह के मुख्‍य अतिथि माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार श्री अमित शाह, मुख्‍यमंत्री, गुजरात सरकार श्री भूपेन्‍द्रभाई पटेल, माननीय अति‍थिगण केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री श्री अजय कुमार मिश्रा एवं श्री निशिथ प्रामाणिक जी की उपस्थिति‍ में बैंक के कार्यपालक निदेशक श्री अजय के. खुराना एवं नराकास (बैंक), वडोदरा को प्राप्‍त पुरस्‍कार मुख्‍य महाप्रबंधक (परिचालन) एवं समिति के अध्‍यक्ष श्री दिनेश पंत ने प्राप्‍त किए.

        गौरतलब है कि बैंक ने हिंदी को व्‍यवसाय की भाषा के रूप में आगे बढ़ाते हुए ग्राहकों के लिए इंटरनेट बैंकिंग एवं व्‍हाट्सऐप बैंकिंग की हिंदी सेवा आरंभ की है. बैंक अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप ‘बॉब वर्ल्‍ड’ के माध्‍यम से हिंदी सहित अन्‍य क्षेत्रीय भाषाओं में बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रहा है. इसके साथ ही बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए हिंदी सहित अलग-अलग भारतीय भाषाओं में ट्रांजक्‍शन संबंधी एसएमएस की सुविधा की उपलब्‍धता भी सुनिश्चित की है.

संबंधित पोस्ट

शौचालय विस्फोट में ठेकेदार व मनपा कर्मचारियों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

Aman Samachar

ठाणे मनपा के अतिक्रमण विभाग किस्त वसूलने का मजबूत तंत्र – डॉ. जितेंद्र आव्हाड 

Aman Samachar

छः अनधिकृत निर्माण के खिलाफ की तोडू कार्रवाई , दो के खिलाफ मामला दर्ज

Aman Samachar

महिला उनके ऊपर गिरने वाली थी ,जमानत के बाद विधायक आव्हाड का विस्फोटक बयान

Aman Samachar

अभिनेता एम आर पी झारखंड फिल्म आर्ट अवार्ड से सम्मानित

Aman Samachar

मुंब्रा-दिवा इलाके में अनाधिकृत पानी कनेक्शन के खिलाफ मनपा ने की कड़ी कार्रवाई 

Aman Samachar
error: Content is protected !!