Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

डाका डालने की तैयारी जैसे विविध अपराधों को अंजाम देने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार , 12 लाख का माल बरामद

भिवंडी [ एम हुसेन ] भिवंडी परिमंडल 2 क्षेत्र अंतर्गत मोटरसाइकिल चोरी व चैन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की आँखों की किरकिरी बने 9 शातिर आरोपियों को पुलिस ने जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 16 मामलों को उजागर कर 12 लाख 81 हजार रुपए का माल बरामद किया है। जिसमें मोटरसाइकिल चोरी ,घरफोडी ,डकैती का प्रयत्न ,अमली पदार्थ संबंधित जैसे मामलो का समावेश है। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ने दी है ।
          शांतीनगर पुलिस स्टेशन के पु उपनिरी निलेश जाधव व उनके पथक को गुप्त सूचना मिली । जिसके आधार पर मलंग यासर जाफरी , मोहम्मद आसिफ मोहम्मद इम्तियाज अन्सारी दोनों निवासी.पिरानी पाडा शांतीनगर को हिरासत में लेकर इनसे गहन पूछताछ की। जिसके बादउनके पास से भिवंडी सहित नवी मुंबई ,मुंब्रा क्षेत्र से चोरी की गई 8 मोटरसाइकिल सहित 5 लावारिस मोटरसाइकिल 2 मोबाईल 1 सोने की चैन आदि 8 लाख 30 हजार रुपए का माल बरामद किया है ।
             इसी प्रकार पुलिस गस्ती के दरम्यान रात के ढाई बजे के समय एक कार में मोहम्मद नुमान नूरअली अन्सारी , जहांगीर दाऊद शेख , नफिस उर्फ राजू शहाबुद्दीन अन्सारी  को संदेह का आधार पर हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली। तो उनके पास से एक देसी कट्टा, एक जीवित कारतूस, मिरची पावडर आदि मिला। पूछताछ में पता चला कि वे टेमघर स्थित अशापुरा ज्वेलर्स दुकान में डाका डालने की तैयारी कर रहे थे।  पुलिस की सतर्कता ने डाका डालने से पूर्व ही पुलिस नेआरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी योजना को विफल करने में सफलता प्राप्त कर ली है ।
                इसी प्रकार गायत्री नगर दत्त मंदिर के समीप घर से 81 हजार 560 रुपए कीमत का 4 किलो 78 ग्राम गांजा बरामद कर आरोपी हुसेन मोहम्मद अन्सारी को गिरफ्तार किया है। संजय नगर क्षेत्र में नशा के लिए उपयोग होने वाले 10 हजार रुपए कीमत की गोली बरामद कर इस मामले में इम्रान मोहम्मद मोअज्जम इस्लाम शेख , अराफत मोहम्मद इस्लाम शेख व मोहम्मद अक्रम मोहम्मद वहिद अन्सारी उर्फ बाबा डिंग डाँग आदि तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ,सहायक पु आयुक्त प्रशांत ढोले के मार्गदर्शन  व पु निरीक्षक शीतल राउत के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस पथक ने कार्रवाई करते हुए लगभग 12 लाख 91 हजार 80 रुपए कीमत का माल जब्त करके 16 मामले उजागर किया है। कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार करने में शांतीनगर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।

संबंधित पोस्ट

पिता के दुष्कर्म की शिकार 14 वर्षीय बेटी गर्भवती , आरोपी पिता गिरफ्तार 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ईज़ 4.0 में 3 पुरस्कार जीते

Aman Samachar

एनएमएमटी बहुउद्देशीय नवी स्मार्ट कार्ड योजना शुरू करने वाली देश की पहली परिवहन सेवा

Aman Samachar

मनपा के तीन मोबाइल क्लीनिकों का हुआ लोकार्पण 

Aman Samachar

कोरोना टीकाकरण केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों को गुलाब का फूल देकर महापौर ने किया स्वागत

Aman Samachar

खारेगांव रेलवे फ्लाईओवर का पालकमंत्री के हाथो किया गया लोकार्पण

Aman Samachar
error: Content is protected !!