Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पीएनबी ने होम लोन पर ब्याज दरों में की कटौती

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] त्योहारी सीजन में की जा रही आकर्षक पेशकशों के क्रम में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) नें 50 लाख रुपये से उपर के गृह ऋण पर लिए जाने वाले ब्याज की दरों में 50 आधार अंकों की कटौती की है। पीएनबी ने एलान किया है कि अब होम लोन पर 6.60 फीसदी की ब्याज दर ली जाएगी और इसके लिए कोई भी उपरी सीमा नहीं होगी। साथ ही इसे आवेदक के क्रेडिट स्कोर के साथ लिंक किया जाएगा। यह नयी ब्याज दरें गृह ऋणों के बैलेंस ट्रांसफर के मामले में भी लागू होंगी और यह सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सबसे कम है। बैंक ने आकर्षक दरों पर अपने मौजूदा व बैलेंस ट्रांसफर वाले ऋणधारकों को टाप अप लोन देने की भी घोषणा की है।                                                           पीएनबी अपने फेस्टिवल बोनैंजा आफर  के तहत पहले से ही गृह ऋण, वाहन ऋण, माई प्रोपर्टी लोन, पेंशन व गोल्ड लोन पर सभी तरह के सेवा शुल्क/प्रोसेसिंग फीस एवं डाक्यूमेंटेशन चार्ज को माफ कर रहा है।पीएनबी जन सामान्य को कार लोन 7.15 फीसदी व वैयक्तिक लोन 8.95 फीसदी ब्याज दर पर दे रहा है जो कि बैंकिंग उद्योग में सबसे कम दरों में से एक है। पीएनबी ने कहा कि इस नयी पेशकश के बाद, सर्विस चार्ज की माफी और 6.60 फीसदी की कम ब्याज दरों से शुरुआत के चलते जनता के लिए होम लोन लेना और भी ज्यादा सुगम व किफायती हो जाएगा।

संबंधित पोस्ट

रोटरी क्लब एवं श्री भैरव सेवा समिति के शिविर में 75 लोगों ने किया रक्तदान

Aman Samachar

4 वर्ष से फरार मोक्का आरोपी को ठाणे क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से किया गिरफ्तार

Aman Samachar

कर्मचारियों के लिए टोरेंट पावर कंपनी ने आयोजित किया टीकाकरण शिविर

Aman Samachar

प्री क्वालीफाइड क्रेडिट कार्ड के साथ पीएनबी वन पर सावधि जमा के सापेक्ष ओवरड्राफ्ट की सुविधा लांच की

Aman Samachar

हसन मुश्रीफ ने तीर्थयात्रियों के लाभ के लिए कोल्हापुर महालक्ष्मी मंदिर में जल एटीएम का किया उद्घाटन 

Aman Samachar

मोबाईल रिचार्ज के झांसे में सवा छह लाख रूपये की स्मार्ट ठगी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!