Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिले के सभी गांवों को 31 मार्च 2022 तक कचरा मुक्त करने का निर्णय

ठाणे [ इमरान खान ] स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सवी वर्ष के निमित्त जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा पाटिल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. भाऊसाहेब डांगडे और उपाध्यक्ष सुभाष पवार के मार्गदर्शन में वर्ष के अंत 31 मार्च 2022 तक जिले के गांवों को खुले स्थानों में शौंच मुक्त करने का निर्णय लिया गया है।
ग्राम पंचायत क्षेत्र में वर्ष भर गंदापानी एवं घनकचरा प्रबंधन के अंतर्गत गतिविधियों को संचालित करना, परिवार स्तर पर कचरे की छंटाई करना, प्लास्टिक की बेकार वस्तुओं और बैगों का उपयोग न करना आदि स्वच्छता कार्य एवं जन जागरूकता का कार्य किया जायेगा। 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता की सेवा अभियान चलाया जा रहा है और सार्वजनिक स्थानों पर श्रमदान किया जा रहा है।  20 सितंबर को ‘स्वच्छता की शपथ’ ली जाएगी। इस दौरान हर ग्राम पंचायत हर गांव में प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया जायेगा और हर गांव ओडीएफ पल्स की योजना बनाने का संकल्प भी लेगी। 2 अक्टूबर को ‘स्वच्छ भारत दिवस’ मनाया जाएगा।  इस समय स्वच्छता की शपथ लेनी है।
                        नवोन्मेषी उपक्रमों को लागू करना – परियोजना निदेशक दादाभाऊ गुंजाल
1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ग्राम पंचायत में हर सार्वजनिक स्थान पर दीवार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. स्थायित्व व सुजलम अभियान में प्रत्येक ग्राम पंचायत में 100 दिनों के भीतर 100 ड्रेनेज पिट बनाने की योजना है।
जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस मनाया जाएगा।  स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए 26 जनवरी 2022 को गांव-गांव साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा।  इसके अलावा स्कूल प्रतियोगिताएं, स्लज मैनेजमेंट वर्कशॉप, सरपंच के साथ पदाधिकारियों की ऑनलाइन बातचीत भी कराई जाएगी।  जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के परियोजना निदेशक दादाभाऊ गुंजाल ने जिले की समस्त ग्राम पंचायतों, पदाधिकारियों, ग्रामीणों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इस अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में संचालित गतिविधियों में शामिल होने की अपील की है.

संबंधित पोस्ट

ब्रजेश पाठक के निर्देशन में सत्यम मिश्रा करेंगे लगन

Aman Samachar

क्रांतिकारी राघोजी भांगरे का ठाणे जेल में बनेगा स्मारक – निरंजन डावखरे

Aman Samachar

 ग्रामीण युवाओं और सामाजिक परिवर्तन का नेतृत्व करते हुए फाउंडेशन ने 14 वें दीक्षा केंद्र की शुरुआत की 

Aman Samachar

पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव का झूठा दिखावा बंद कर सच्ची जागरूकता फैलाएं – डॉ प्रशांत सिनकर 

Aman Samachar

सुफ़ी मंसूरुल हसन शाह के उर्स में हज़ारों श्रद्धालुओं की शिरकत, मांगी अमन-ओ-सलामती की दुआएं

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने रिजर्व बैंक इनोवेशन हब के सहयोग से फॉर्म 15जी एवं एच जमा करना सरल किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!