Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महिलाएं परामर्श केंद्र का लाभ उठावें-प्रतिभा पाटिल

भिवंडी [ युनिस खान ] महिलाओं को विभिन्न स्तरों पर कई सवालों का सामना करना पड़ता है.वर्तमान में  महिलाओं पर अत्याचार की संख्या में वृद्धि हुई है  किन्तु वे आगे नही आ सकती‌.महिलाएं परिवार सहित समाज में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों के बारे में बात नहीं कर सकतीं.वे इसके बारे में नहीं जानती.ऐसे समय में महिलाओं को एक अच्छे काउंसलर से अच्छे मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है.उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए  मनपा महापौर प्रतिभा विलास पाटिल ने प्रत्येक प्रभाग समितियों के कार्यालयों में महिला परामर्श केंद्र खोलने का लिए गए निर्णय की शुरुआत  प्रभाग समिति 1 के कार्यालय से करते हुए महिलाओं को नववर्ष की सौगात दी.

महापौर प्रतिभा पाटिल ने महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं परामर्श सेवा का लाभ उठाकर समस्या का निदान कर सकती हैं. मनपा इतिहास में प्रथम बार मनपा की ओर से सभी प्रभाग समितियों के कार्यालयों में महिला परामर्श केन्द्र शुरू किया गया.प्रभाग समिति 1 और 2 में इस योजना का शुभारंभ महापौर पाटिल ने किया. उक्त अवसर पर प्रभाग समिति सभापति शरद धुले, प्रशांत लाड, समाज कल्याण विभाग उपायुक्त नूतन खाडे, सहायक आयुक्त अनुराधा बाबर, दिलीप खाने, फैसल तातली, जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले, केन्द्र संचालिका स्वाती सिंह, कानूनी सलाहकार व मजदूर नेता एडवोकेट किरण चेन्ने, समाज कल्याण विभाग प्रमुख स्नेहल पुण्यार्थी सहित भारी संख्या में महिला कर्मचारी उपस्थित थी.

संबंधित पोस्ट

गेनवेल इंजीनियरिंग ने कैटरपिलर के साथ लाइसेंसिंग के समझौते पर किए हस्‍ताक्षर

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक द्वारा वरिष्ठ कार्यपालकों के लिए हिंदी संगोष्ठी

Aman Samachar

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को मिली एक नई पहचान

Aman Samachar

मेडिका, कोलकाता और यूनिसेफ ने मिलकर कामकाज़ी माताओं को सशक्त बनाने के लिए किया सहयोग

Aman Samachar

27 एचपी से अधिक पावरलूम यूनिट पर सब्सिडी हुई बहाल

Aman Samachar

नवंबर तक महाराष्ट्र को पूर्ण अनलाक होने का आरोग्य मंत्री ने दिया संकेत

Admin
error: Content is protected !!