Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पीएनबी ने होम लोन पर ब्याज दरों में की कटौती

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] त्योहारी सीजन में की जा रही आकर्षक पेशकशों के क्रम में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) नें 50 लाख रुपये से उपर के गृह ऋण पर लिए जाने वाले ब्याज की दरों में 50 आधार अंकों की कटौती की है। पीएनबी ने एलान किया है कि अब होम लोन पर 6.60 फीसदी की ब्याज दर ली जाएगी और इसके लिए कोई भी उपरी सीमा नहीं होगी। साथ ही इसे आवेदक के क्रेडिट स्कोर के साथ लिंक किया जाएगा। यह नयी ब्याज दरें गृह ऋणों के बैलेंस ट्रांसफर के मामले में भी लागू होंगी और यह सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सबसे कम है। बैंक ने आकर्षक दरों पर अपने मौजूदा व बैलेंस ट्रांसफर वाले ऋणधारकों को टाप अप लोन देने की भी घोषणा की है।                                                           पीएनबी अपने फेस्टिवल बोनैंजा आफर  के तहत पहले से ही गृह ऋण, वाहन ऋण, माई प्रोपर्टी लोन, पेंशन व गोल्ड लोन पर सभी तरह के सेवा शुल्क/प्रोसेसिंग फीस एवं डाक्यूमेंटेशन चार्ज को माफ कर रहा है।पीएनबी जन सामान्य को कार लोन 7.15 फीसदी व वैयक्तिक लोन 8.95 फीसदी ब्याज दर पर दे रहा है जो कि बैंकिंग उद्योग में सबसे कम दरों में से एक है। पीएनबी ने कहा कि इस नयी पेशकश के बाद, सर्विस चार्ज की माफी और 6.60 फीसदी की कम ब्याज दरों से शुरुआत के चलते जनता के लिए होम लोन लेना और भी ज्यादा सुगम व किफायती हो जाएगा।

संबंधित पोस्ट

पिनेकल इंडस्ट्रीज ने ऑटोमोटिव क्षेत्र में “केवल महिलाओं के लिए” सबसे बड़े भर्ती अभियान की घोषणा की

Aman Samachar

म्हाडा के खर्च से बने कौसा कोविड अस्पताल का साहित्य गायब , 48 घंटे में अस्पताल पूर्ववत नहीं होने पर आरोग्य अधिकारी के खिलाफ चोरी का मामला होगा दर्ज –  डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

रेनो क्विड साल का सबसे शानदार प्री-ओन्ड स्मॉल हैचबैक घोषित 

Aman Samachar

महिलाएं परामर्श केंद्र का लाभ उठावें-प्रतिभा पाटिल

Aman Samachar

25 साल का इंतज़ार खत्म; हजूरी के 19 परिवारों को उनके सही घरों की चाबियां मिलीं

Aman Samachar

बिना किसी कर व मूल्य वृद्धि के 5025 करोड़ रूपये का मनपा का बजट पेश

Aman Samachar
error: Content is protected !!