Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

म्हाडा के खर्च से बने कौसा कोविड अस्पताल का साहित्य गायब , 48 घंटे में अस्पताल पूर्ववत नहीं होने पर आरोग्य अधिकारी के खिलाफ चोरी का मामला होगा दर्ज –  डा जितेन्द्र आव्हाड 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना की पहली लाट आने पर म्हाडा की मदद से कौसा में बने अत्याधुनिक कोविड अस्पताल का साहित्य गायब होने की जानकारी मिलने पर गृहनिर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड ने मनपा आरोग्य अधिकारी के खिलाफ चोरी का अपराध दर्ज कराने का संकेत दिया है। उन्हेंने चेतावनी दिया है कि अड़तालीस घंटे में अस्पताल पूर्व स्थिति में नहीं आया तो मनपा आरोग्य अधिकारी डा राजू मुरुड़कर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया जायेगा।

               गृहनिर्माण मंत्री डा आव्हाड ने कहा है की महाराष्ट्र में कोरोना की पहली लाट आने के बाद कलवा मुंब्रा इलाके के नागरिकों को सक्षम आरोग्य सेवा मुहैया कराने के लिए कौसा में म्हाडा के माध्यम से अत्याधुनिक कोविड अस्पताल बनाया गया। सितम्बर के बाद कोरोना संक्रमण कम होने का लाभ उठाते हुए मनपा वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी डा मुरुड़कर ने अस्पताल का साहित्य गायब कर दिया है। कोरोना की दूसरी लाट आने के बाद आव्हाड ने कौसा कोविड अस्पताल का दौरा किया जिममें अस्पताल का साहित्य गायब होने का खुलासा हुआ। इस मामले को देखकर गृहनिर्माण मंत्री आव्हाड ने तीखी नाराजगी व्यक्त किया है।  उन्होंने कहा कि अस्पताल को उजाड़ने वाले आरोग्य अधिकारी डा मुरुड़कर को निलंवित करने के लिए सूचित किया है।  कोरोना संक्रमण बढ़ने के चलते म्हाडा की ओर से बने कौसा कोविड अस्पताल का निरिक्षण करने कर पूरा साहित्य अस्तव्यस्त मिला।  सुरक्षा रक्षकों से पूंछने पर सच्चाई सामने आई है। मनपा के आरोग्य अधिकारी डा मुरुड़कर ने अस्पताल के करीब 94 वेंटिलेटर व अन्य साहित्य गायब किया है। म्हाडा की मालिकी के आरोग्य साधन सामग्री हटाने के समय पाईप लाईन भी तोड़ने का काम डा मुरुड़कर ने किया है। उक्त सामग्री ठाणे मनपा की न होने के बावजूद उसे ले जाकर किराये पर दिया है। उन्होंने कहा है कि म्हाडा की मालिकी का करीब 12 से 14 करोड़ रूपये का आरोग्य साहित्य गायब हुआ है। ऐसे गैरजिम्मेदार अधिकारीयों को तत्काल निलंवित किया जाय। गृहनिर्माण मंत्री आव्हाड ने कहा है कि आगामी अड़तालीस घंटे में अस्पताल को पूर्ववत नहीं किया गया तो चोरी का अपराध दर्ज कराया जायेगा।

संबंधित पोस्ट

परियोजना प्रभावित घरों के लिए स्टांप शुल्क माफ़ करने का निर्णय ले सरकार – नजीब मुल्ला 

Aman Samachar

भाजपा युवा मोर्चा की कोकण विभागीय सह समन्यवक बनी सामाजिक कार्यकर्ता वृषाली वाघुले 

Aman Samachar

सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण अभियान की शुरुवात

Aman Samachar

ड्रोन डेस्टिनेशन ने ‘डेंट्सू क्रिएटिव पीआर’ को अपनी पीआर एजेंसी किया नियुक्त 

Aman Samachar

मनपा मुख्यालय पर 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े जोश के साथ मनाया गया

Aman Samachar

वडार समाज के अध्यक्ष बने बाबण्णा कुशाळकर

Aman Samachar
error: Content is protected !!