Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

यूपीएससी 2021 स्पर्धा परीक्षा में महाराष्ट्र के धुले जिले के आसिम खान ने ली 558 रैंक 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] यूपीएससी 2021 प्रतिस्पर्धा परीक्षा में महाराष्ट्र के धुले जिले के खान आसिम किफ़ायत खान ने 558 रैंक लेकर सफलता प्राप्त किया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आसिम की पूरी शिक्षा उर्दू में हुई है और उन्होंने उर्दू में ही यूपीएससी की परीक्षा भी पास की है। वह इस साल उर्दू में परीक्षा पास करने वाले भारत के एकमात्र उम्मीदवार हैं। इससे पहले, वह एक साक्षात्कार के लिए पात्र थे, लेकिन कोई अंतिम चयन नहीं हुआ था। इस बार उन्होंने फाइनल लिस्ट में जगह बनाई।
इससे सिद्ध होता है कि यदि उर्दू माध्यम के विद्यार्थी बिना किसी कमी के हठपूर्वक भाषा का अध्ययन करें तो भाषा कोई बाधा नहीं है। उर्दू के पूर्व अध्यापक व उर्दू पत्रकारिता से जुड़े रहे कबीर शेख ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि उर्दू देश की भाषा है। आसिम खान ने यूपीएससी स्पर्धा परीक्षा में उर्दू से सफलता प्राप्त कर साबित कर दिया है कि उर्दू भाषा के माध्यम से प्रशासनिक सेवा में सफलता मिल सकती है।

संबंधित पोस्ट

पानी की समस्या को लेकर शिवसेना युबीटी ने मनपा कार्यालय पर निकला मोर्चा 

Aman Samachar

भिवंडी में महापौर निधि से खरीदी स्वीपिंग मशीन से सफाई शुरू

Aman Samachar

उप नगरीय ट्रेन की चपेट में आने दो लोगों की मौत, दो घायल गंभीर घायल

Aman Samachar

राकांपा चंद्रपवार पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को गधे पर बैठाकर मारे कोड़े

Aman Samachar

ओबीसी आरक्षण बचाओ की मांग को लेकर मोर्चा निकालकर तहसीलदार को दिया ज्ञापन 

Aman Samachar

जे जे गुप्ता हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक समारोह पूर्वक सम्मानित

Aman Samachar
error: Content is protected !!