Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

उप नगरीय ट्रेन की चपेट में आने दो लोगों की मौत, दो घायल गंभीर घायल

ठाणे [ युनिस खान ]  दिवा रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार की सुबह दो ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गयी और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
         बुधवार सुबह 8.21 बजे खोपोली लोकल प्लेटफॉर्म 3 दिवा रेलवे स्टेशन से कल्याण की ओर जा रही थी। उसी दौरान गेट से गुजर रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार लोकल ने उड़ा दिया। मृतकों की पहचान दीपक सावंत (26) और गीता शिंदे (35) के रूप में हुई है। महादेवी जाधव (25) को सिर में गंभीर चोटें आईं और उन्हें दिव्या के बालाजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। एक घायल की पहचान नहीं होने की जानकारी मिली है। दोनों मृतकों को शिवाजी अस्पताल, कलवा में पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया।  आगे की जांच दिवा रेलवे पुलिस कर रही है।कोंकण रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय भोईर ने कहा कि दिवा रेलवे स्टेशन पर मुंबई की ओर एस्केलेटर लगाए जाने पर यात्री पुल का उपयोग करेंगे। इससे दुर्घटनाओं को टालने में मदद मिलेगी।

संबंधित पोस्ट

रेनो ने भारत में अपनी 10वीं वर्षगांठ पर नए क्विड माई21 (KWID MY21) को किया लॉन्च 

Aman Samachar

निवासी सोसायटी में रहने वाले नागरिकों को मनपा व राज्य सरकार से मुफ्त वैक्सीन की मांग

Aman Samachar

जिले में रेमडेसिविर समन्वय व संनियंत्रण पथक व चौबीस घंटे कार्यरत रहने वाला जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित 

Aman Samachar

आधी रात के समय गाँवों के आसमान में ड्रोन उड़ने की घटाओं से ग्रामीणों में हडकंप 

Aman Samachar

 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में सुश्री ए मणिमेखलै ने कार्यभार किया ग्रहण 

Aman Samachar

फ्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस ने कर्मचारियों को सेल्फ-केयर के लिए मेंटल हेल्थ डे पर दी छुट्टी

Aman Samachar
error: Content is protected !!