Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पानी की समस्या को लेकर शिवसेना युबीटी ने मनपा कार्यालय पर निकला मोर्चा 

ठाणे [ युनिस खान ] दिवा में पानी गंभीर समस्या, अनियमित जलापूर्ति और पानी के बिना नागरिकों के भारी बिल दिए जाने के खिलाफ शिवसेना युबीटी की ओर से  मनपा की दिवा प्रभाग समिति कार्यालय पर मोर्चा निकाला गया। बाद में एक प्रतिनिधि मंडल मनपा अधिकारी को अपनी मांगों का ज्ञापन देते हुए एक माह समस्या का हल नहीं होने पर मनपा मुख्यालय पर मोर्चा निकालने की चेतावनी दी है।

          शिवसेना युबीटी दिवा शहर प्रमुख सचिन पाटिल, दिवा शहर संगठक रोहिदास मुंडे, तन्वी फाउंडेशन की अध्यक्ष ज्योति पाटिल, तेजस पोरजी , मयूरी पोरजी आदि शिवसेना महिला कार्यकर्ताओं ने दिवा प्रभाग समिति कार्यालय पर मोर्चा निकाला। शिवसेना के पदाधिकारियों ने चर्चा के दौरान मनपा अधिकारियों से पूछा कि पानी चोरी करने वाले, पानी की लाइन बेचने वाले दलालों और टैंकर माफियाओं को पानी मिल रहा है लेकिन दिवा के गरीब लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।

        इस मौके पर मनपा प्रशासन ने आश्वासन दिया कि दिवा में पानी की समस्या को दूर करने के लिए ईमानदारी से प्रयास किये जा रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर एक महीने के अंदर दिवा की पानी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो शिवसेना युबीटी के शिवसैनिक ठाणे मनपा मुख्यालय पर हल्लाबोल आन्दोलन करेंगे। पिछले कुछ सालों से शिंदे का ठाणे मनपा पर दबदबा रहा है।  शिवसेना के विभाजन के बाद दिवा के अधिकांश नगर सेवक शिंदे गुट में चले गए। दिवा पर इन लोगों का वर्चस्व होने के कारण लोगों को न्याय नहीं मिला।

          दिवा शहर संयोजक रोहिदास मुंडे , शहर प्रमुख सचिन पाटिल ने मांग की कि दिवा के नागरिकों को पानी की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पानी चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। ज्योति पाटिल ने मांग की कि दिवा शहर में पानी की समस्या से महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं और उन्हें पानी खरीदना पड़ता है। इस मोर्चे में उपजिला प्रमुख विजय देसाई, संयुक्त संपर्क संगठक श्रीकांत बिरमुले, संपर्क संगठक मृणाल यज्ञेश्वर, जिला संगठक कविता गावंड, कलवा शहर प्रमुख चंद्रकांत विधाते, कलवा शहर संगठक रवींद्र सुर्वे, सचिन पाटिल आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

संबंधित पोस्ट

  महिला बीड़ी कामगारों के जीवन और सीओटीपीए में संशोधन से पड़ने वाले प्रभाव पर पुस्तक का विमोचन 

Aman Samachar

छात्रों और उनके अभिभावकों ने भी लगाए देशी पौधे

Aman Samachar

अगस्त क्रांति दिवस ‘गो’ के बाद अब ‘गो’ तानाशाही,  कांग्रेस का शंखनाद

Aman Samachar

शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा उपवन में वृक्षा रोपड़ कर पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

Aman Samachar

निर्माता निर्देशक प्रभात राज अंतर्राष्ट्रीय गौरव रत्न अवॉर्ड से किए गए सम्मानित

Aman Samachar

 महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी से पुरस्कार स्वीकार करते ओमप्रकाश शर्मा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!