Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

गांव को हमेशा स्वच्छ रखने के लिए सभी का योगदान महत्वपूर्ण – मुख्य कार्यकारी अधिकारी 

ठाणे [ युनिस खान ] जिले के गांव स्वच्छ हैं उन्हें स्थायी रूप से अभी और भी साफ करने की आवश्यकता है। इसके लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।  ठाणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा भाऊसाहेब डांगडे ने इस आशय का उदगार व्यक्त किया है।
            स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें उन्होंने जिले की सभी विभिन्न सरकारी एजेंसियों, ग्रामीणों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से बातचीत की। केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ सर्वेक्षण करा रही है। पहले स्वच्छता के सभी मानकों को पूरा करने के लिए ग्रामीणों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की भूमिका अहम होती है। अपने गांव को एक साथ स्वच्छ और सुंदर बनाकर ही हम इस स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता में बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।  भले ही वर्तमान में गांवों में स्वच्छता आंदोलन के रूप में अच्छा काम हो रहा है। डा दांगडे कहा कि भले ही आज गाँव स्वच्छ हैं लेकिन उस काम से संतुष्ट न रहकर स्थाई और व्यापक तरीके से काम करने का सुझाव दिया।
         उन्होंने एसएसजी 2021 ऐप पर फीडबैक रिपोर्ट करने का आवाहन किया है। जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के परियोजना निदेशक दादाभाऊ गुंजाल ने कार्यशाला की शुरुआत की। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 के संपूर्ण सर्वेक्षण की जानकारी देते हुए  गुंजाल ने बताया कि कार्यशाला में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

रेल यात्रियों की बंद सुविधाएं पुनः बहाल करने की जनहित सामाजिक संस्था ने की रेल मंत्री से मांग

Aman Samachar

भाजपा की प्लाज्मा हेल्पलाईन से 32 कोरोना मरीजों को मिला जीवनदान – निरंजन डावखरे 

Aman Samachar

वराला देवी तालाब की स्वच्छता मुहिम की मनपा आयुक्त के आदेश पर हुई शुरुआत

Aman Samachar

बिजली बिल का भुगतान न करने वालों को नोटिस देने के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा निकालकर महावितरण कार्यालय ताला लगाने का किया प्रयास 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जीते एसोचैम पुरस्कार

Aman Samachar

एमआईएम ने पेट्रोल, डीजल की दर वृद्धि रोकने की मांग का प्रांत अधिकारी को दिया ज्ञापन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!