Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंबई की तरह एक सदस्यीय आधार पर आगामी मनपा आम चुनाव कराने की उठी मांग

भिवंडी [ युनिस खान ] राज्य सरकार ने 22 सितम्बर को हुए केबिनेट की बैठक में आगामी मनपा चुनाव तीन सदस्यीय पैनल के आधार पर कराने  का सरकार ने निर्णय लिया है। इस निर्णय को लेकर लोगों ने नारजगी व्यक्त किया है। महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने इसके पूर्व 25 अगस्त को एक परिपत्र जारी करते हुए आगामी मनपा चुनाव एक सदस्य के आधार पर कराने की तैयारी करने की सूचना जारी किया था।
           भिवंडी शहर के ख्वाजा नवाज़ सामाजिक संस्था के अध्यक्ष जावेद मुन्ना खान ने महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल, मुख्यमंत्री व मुख्य चुनाव अधिकारी को निवेदन पत्र देकर मांग किया है कि भिवंडी शहर महानगर पालिका का आगामी चुनाव राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्णय के अनुसार एक सदस्य एक प्रभाग के आधार पर ही कराया जायें। इसके साथ एक प्रभाग में तीन सदस्य उम्मीदवार होगें। किन्तु मतदाता जिस वार्ड में रहता है उसे उसी वार्ड में मतदान करने का अधिकार है। इसी के साथ उन्होंने निवेदन पत्र के द्वारा मांग किया है कि अगर एक प्रभाग में तीन उम्मीदवार चुन कर आते हैं। उन्हें मिलकर एक प्रभाग के रहिवासियों को प्रत्येक समस्या को निराकरण करना चाहिए किन्तु इसके विपरीत ही चुनकर आए उम्मीदवारों द्वारा काम किया जाता रहा है। चुनाव जीतने के बाद उम्मीदवार मतदाताओं को दो टूक जवाब देते है कि मेरा वार्ड नहीं है। इसलिए मेरा काम करने के लिए अधिकार नहीं है। यही नहीं उस वार्ड से जीते उम्मीदवार पूरे प्रभाग की जिम्मेदारी लेने के लिए नकार दिया जाता है।
                जब एक मतदाता प्रभाग के तीनों उम्मीदवारों को अपना मतदान करता है। तो उन्हें पूरे प्रभाग की जिम्मेदारी लेना आवश्यक है। किन्तु पैनल द्वारा जब वार्ड की अ,ब, क नुसार संरचना होती है। तो अ,ब,क से जीते उम्मीदवार सिर्फ अपने अपने वार्ड में ही काम करते हैं। तो फिर अ,ब,क के मतदाताओं को दूसरे वार्ड के उम्मीदवार को क्यों मतदान करें। प्रभाग पैनल अनुसार हुए चुनाव में मतदाताओं को मतदान करने के बाद , अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यही नही मतदाताओं की परेशानियां पूरे पांच वर्ष कायम रहती है। इसलिए प्रभाग पैनल चुनाव को रद्द कर एक वार्ड एक सदस्य चुनाव करवाने की मांग की गयी है। राज्य के केबिनेट में लिए गए निर्णय का तीव्र विरोध सामाजिक संस्था के सदस्यों व पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

स्टेट सिलेक्शन कराटे टूर्नामेंट में 150 बच्चों ने अपना स्थान सुनिश्चित किया

Aman Samachar

 जिला वार्षिक योजना के लिए कुल 618 करोड़ रुपये , नागरिक सुविधाओं के लिए अतिरिक्त 143 करोड़ रुपये मंजूर 

Aman Samachar

आईटीएस परियोजना में 2 करोड़ 65 लाख रूपये के भ्रष्टाचार पर कार्रवाई न होने से निराशा

Aman Samachar

ब्रम्हांड इलाके की पानी समस्या सुलझाने का महापौर ने दिया आधिकारियों को आदेश 

Aman Samachar

क्राफ्टन ने स्‍पेशल इंविटेशनल ‘द ग्राइंड’ के साथ iQOO बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया सीरीज 2021 की शुरुआत की 

Aman Samachar

गणेशोत्सव शांतिपूर्ण, सुचारू और दुर्घटना मुक्त हो – अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक

Aman Samachar
error: Content is protected !!