Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बारिश से लबालब भरकर बहने लगा नवी मुंबई मनपा का मोरबे जलाशय

नवी मुंबई [ युनिस खान ]  पिछले हफ्ते हुई लगातार बारिश के कारण नवी मुंबई मनपा का मोरबे जलाशय पूरी तरह से भर  बहने लगा है। जलाशय में पानी का भंडारण 88 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच गया है। इससे नवी मुंबई के लोगों को राहत मिली है।
स्वतंत्रता के बाद नवी मुंबई पहला महानगर है जिसका अपना खुद का जलाशय है।  रायगढ़ जिले के खालापुर तालुका में पातालगंगा नदी की सहायक नदी धवरी वाटरशेड पर बांध बनाया गया है। परियोजना प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है और पानी पूर्ण रूप से शुद्ध है क्योंकि यह माथेरान के प्रदूषण मुक्त क्षेत्र से आता है। प्रति दिन 450 एमएलडी क्षमता का मोरबे जलाशय लगातार बारिश के कारण पूरी तरह से भर चुका है। जल संग्रहण का उच्चतम स्तर 88 मीटर पर पहुंच गया है। मोरबे जलाशय परियोजना क्षेत्र में इस साल अब तक 3748.60 मिमी बारिश हो चुकी है। वर्तमान में वर्षा 190.890 एमएलडी मीटर दर्ज की गई है।  नवी मुंबई पानी से समृद्ध हो गया है क्योंकि मोरबे जलाशय भरकर बहने लगा है।  आज मोरबे जलाशय के गेट 25 सेंटीमीटर खोलकर 1123 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
मोरबे जलाशय को पूरी क्षमता से भरना नवी मुंबई के नागरिकों के लिए खुशी और संतोष का विषय है।  मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने अपील की है कि भले ही हम पानी के क्षेत्र में सक्षम हैं, लेकिन हमें पानी के महत्व को पहचानने और उसका सही इस्तेमाल करने की जरूरत है।

संबंधित पोस्ट

ठाणे में आयोजित दो दिवसीय नानी बाई को मायरों में उमड़ी श्रोताओं की भीड़

Aman Samachar

जय परशुराम सेना के नवरात्रोत्सव , गरबा व डांडिया में पूर्व न्यायाधीश समेत विविध क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने दर्ज कराई उपस्थिति 

Aman Samachar

महानगर गैस लिमिटेड ने यूनिसन एन्वायरो प्रायवेट लिमिटेड का अधिग्रहण करने के लिए किया समझौता

Aman Samachar

पथनाट्य कर बच्चों ने कोरोना काल में अपनी जान गवाने वाले पुलिसकर्मियों दी श्रद्धांजलि

Aman Samachar

राज सिंह राजपूत एक्शन करते दिखेंगे फिल्म तलाश में,विजयदशमी को फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ जारी

Aman Samachar

इंदिरा गांधी उपजिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मनपा कोरोना मरीज का जन्मदिन

Aman Samachar
error: Content is protected !!