Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

 ओएनडीसी और सिडबी ने छोटे उद्योगों के लिए ई-कॉमर्स में तेजी लाने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] ओएनडीसी, जो देश के ई-कॉमर्स पारितंत्र को लोकतांत्रिक बनाने का अपनी तरह का पहला प्रयास है, जबकि स‍िडबी, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के संवर्द्धन, वित्तपोषण और विकास के लिए तथा इसी तरह की गतिविधियों में रत अन्‍य संस्थाओं के कार्यों में  समन्वय के लिए, संसद के अधिनियम के तहत स्थापित एक प्रमुख वित्तीय संस्था है। ओनडीसी ने स‍िडबी के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य छोटे उद्योगों को ओएनडीसी नेटवर्क में लाकर उनकी भागीदारी में तेजी लाना और इसके ज़रिए उनके परिदृश्य को बदलना है।

           ओएनडीसी और सिडबी का यह पारस्परिक सहयोग, सिडबी के नेटवर्क में आने वाले सदस्यों के लिए एक कार्यमूलक दृष्टिकोण निर्मित करेगा, जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम उन्हें ओएनडीसी के बारे में शिक्षित करने के लिए सत्र आयोजित किए जाएंगे। तत्पश्चात् ओएनडीसी प्रोटोकॉल और एमवीपी परिभाषा पर मास्टरक्लास  सत्र होंगे। इसके बाद प्रोत्‍साहनपरक त्वरक कार्यक्रम होंगे। अंत में प्रतिभागी अपने पारितंत्र में सक्रिय होकर लेनदेन करने में सक्षम हो पाएँगे।

        इस समझौता ज्ञापन पर सिडबी के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध न‍िदेशक श्री सिवसुब्रमणियन रमण और ओएनडीसी के प्रबंध न‍िदेशक व मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी श्री टी कोशी ने हस्ताक्षर किए। इसमें सिडबी और ओएनडीसी के कई सहयोगपरक प्रयासों का प्रावधान है, जिससे एमएसएमई को ओएनडीसी द्वारा प्रस्तावित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म तक पहुँचने में मदद मिलेगी।

       श्री टी. कोशी, प्रबंध न‍िदेशक एवं मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी, ओएनडीसी ने कहा, ” इस समझौता-ज्ञापन के ज़रिए हम नेटवर्कों का  नेटवर्क  बना रहे हैं। इसके माध्यम से, हम सिडबी नेटवर्क को ओएनडीसी के साथ जोड़ेंगे, जिससे उनके छोटे उद्योगों के पारितंत्र में क्रांति आएगी। यह पहल एक ऐसी एक प्रेरक शक्ति होगी, जिससे देश भर के छोटे उद्योग बड़े पैमाने पर ई-कॉमर्स में भाग लेने लगेंगे, जिससे उनका विकास हो पाएगा।“

     श्री एस. रमण, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध न‍िदेशक, सिडबी ने कहा, “सिडबी इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहल की सफलता सुनिश्चित करने के लिए बहुत उत्सुक है और ओएनडीसी के इस सहयोग-कार्यक्रम में वह देश के सभी प्रमुख एमएसएमई औद्योगिक समूहों के साथ अपने मज़बूत संबंधों का लाभ लेगा, जिसकी शुरुआत मोरबी, कोयंबटूर और लुधियाना से होगी। सिडबी, अन्य पक्षों के साथ-साथ अपनी उन भागीदार एजेंसियों के नेटवर्क को भी ओएनडीसी के साथ मिलकर काम करने में मदद करेगा,  जो अनौपचारिक उद्यमों की बाजार पहुंच बनाने के लिए ज़मीनी स्तर पर कार्यरत हैं। जिन तीन साझेदारों को ओएनडीसी से परिचित कराया जा रहा है, वे हैं अन्नपूर्णा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, एक्सेस लाइवलीहुड्स ग्रुप और “लूम्स ऑफ लद्दाख” नामक महिला सहकारी समिति। सिडबी ई-कॉमर्स एम्बेडेड वित्तपोषण समाधानों का पता लगाने के लिए फिनटेक पारितंत्र में अपनी मजबूत पैठ का भी उपयोग करेगा।

संबंधित पोस्ट

छात्र-नेतृत्व वाला सांस्कृतिक उत्सव में 30,000 से अधिक दर्शकों का पदार्पण 

Aman Samachar

भाजपा स्लम सेल ने निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

Aman Samachar

 बैंक ऑफ बड़ौदा ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक आत्मानिर्भर भारत रन अल्ट्रा-मैराथन  कुमार अजवानी सम्मानित

Aman Samachar

ट्रांसफर हुए ग्रामीण पुलिसवालों को घर खाली करने का नोटिस

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप और जीओएटी(G.O.A.T)ब्रांड लैब्स भविष्य के विकास के लिए विशेष साझेदारी पर किए हस्ताक्षर

Aman Samachar

अस्पताल , बेड व एम्बुलेंस की जानकारी एक ही संपर्क नंबर पर उपलब्ध 

Aman Samachar
error: Content is protected !!