Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का सफलता पूर्वक क्रियान्वयन करें – जिलाधिकारी

ठाणे [ युनिस खान ] जिले में आगामी वर्ष में होने वाले मनपा और स्थानीय निकाय चुनावों के लिए निर्दोष मतदाताओं की सूची तैयार करने का काम चल रहा रहा है। जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने बताया है कि हम जिले की मनपा के समन्वय से मतदाता सूची अद्यतन और नए मतदाता पंजीकरण अभियान को सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है।
            राज्य निर्वाचन आयोग और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आज संयुक्त रूप से टेलीविजन प्रणाली के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों, मनपा आयुक्तों की बैठक बुलाई। उस दौरान ठाणे जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नार्वेकर विस्तृत जानकारी दिया है।
जिलाधिकारी नार्वेकर ने कहा कि निकट भविष्य में ठाणे जिले में छह मनपा , 2ए श्रेणी की नगर पालिकाओं और 2 नगर पंचायतों के चुनाव होंगे।  इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यक्रम में में सभी निकायों का सहयोग अपेक्षित है।  जिले में करीब 8 लाख मतदाता ऐसे हैं जिनका नाम मतदाता सूची में है लेकिन फोटो नहीं है।  इसलिए ऐसे मतदाताओं की जांच कर उनके नाम हटाने की कार्यवाही की जा रही है।  अब तक 3 लाख 60 हजार नाम सूची से हटाए जा चुके हैं और बीएलओ पंचनामा कराने के काम में लगे है।
इस कार्य के लिए बीएलओ की भूमिका महत्वपूर्ण है और जिन कर्मचारियों को बीएलओ के रूप में नियुक्त किया गया है, उन्हें मनपा  द्वारा तत्काल कार्यमुक्त किया जाना चाहिए जिससे वे अपनी निम्मेदारी पूरी कर सकें। ठाणे मनपा के पास जहां सीएफ़सी है, वहां मतदाताओं को फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे, हाउसिंग सोसाइटियों से भी मदद मांगी जाएगी।  उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण एवं नये मतदाताओं के पंजीकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाकर जिले की मतदाता सूची को दोषरहित बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
बैठक के बाद जिलाधिकारी नार्वेकर ने तत्काल मनपा के उपायुक्तों की बैठक बुलायी।   1 अक्टूबर से अतिरिक्त सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी मतदाता सूचियों को अद्यतन करने के लिए मिशन मोड पर कार्य करेंगे।  निर्दोष मतदाता सूची आगामी चुनावों के लिए महत्वपूर्ण है और सभी को काम करना शुरू कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह जिले के 18 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करें संबंधित लोगों के साथ बैठकें करेंगे।

संबंधित पोस्ट

240 ग्राम एमडी पावडर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार 

Aman Samachar

आकाश बायजूस ने लांच की अपनी सबसे बड़ी बहुप्रतीक्षित परीक्षा ANTHE 2023

Aman Samachar

अनधिकृत इमारतों की जलापूर्ति तत्काल बंद करें _ मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

मामूली विवाद में दुकानदार पर हमला करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज 

Aman Samachar

कवि सम्मेलन में शहीद जवान को मरणोपरांत पुरस्कार के समय श्रोताओं की आंखे हुई नम

Aman Samachar

 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशक का रामसुब्रमणियन एस. ने कार्यभार किया ग्रहण 

Aman Samachar
error: Content is protected !!