Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

मेघालय के पहले पांच सितारा होटल विवांता मेघालय का मुख्यमंत्री संगमा के हाथो हुआ उद्घाटन

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मेघालय के मुख्यमंत्री, श्री कॉनराड के. संगमा ने एक ऐतिहासिक समारोह में मेघालय के पहले पांच सितारा होटल, विवांता मेघालय, शिलांग का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्रियों, मेघालय से राज्यसभा सदस्य, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, एमटीडीसी के अध्यक्ष, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, मीडिया के प्रतिनिधियों तथा सामाजिक संगठनों के गणमान्य सदस्यों नेअ पनी उपस्थिति दर्ज करायी है।

        मुख्यमंत्री ने इसे सही मायने में मेघालय के इतिहास में एक गौरवपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने इस बात को भी उजागर किया कि वर्ष 1986 से होटल के निर्माण का काम चल रहा था, लेकिन मौजूदा सरकार की ओर से भरपूर प्रोत्साहन दिए जाने के बाद ही इसे पूरा करना संभव हो पाया। उन्होंने कोविड-19 की वजह से सामने आने वाली बाधाओं के बावजूद इस परियोजना को पूरा करने के लिए सभी भागीदारों को बधाई दी और उनका शुक्रिया अदा किया। लगभग 8,800 वर्ग-मीटर के क्षेत्र में निर्मित इस होटल में 101 कमरों के साथ-साथ एक स्पेशलिटी रेस्टोरेंट, कॉफी शॉप, बार, खुदरा दुकानें, और एक बैंक्वेट हॉल के अलावा अन्य सुविधाएँ उपलब्ध हैं। इस होटल का स्वामित्व मेघालय पर्यटन विकास निगम (एमटीडीसी) के पास है और इसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत आईएचसीएल को संचालन हेतु 33 वर्षों की अवधि के लिए लीज पर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विवांता मेघालय, शिलांग के साथ-साथ मैरियट के आगामी होटल कोर्टयार्ड के शुभारंभ के बाद राज्य में उच्च कोटि के पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। इस मॉडल को आगे भी दोहराया जाएगा, ताकि मेघालय को इको टूरिज्मके लिए सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन बनाया जा सके। आज हमने होटल को आईएचसीएल को सौंप दिया है और जल्द ही इसे आगंतुकों के लिए खोल दिया जाएगा।

        इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आने वाले 10 सालों में मेघालय को देश के शीर्ष 10 राज्यों में स्थान दिलाने के अपने विज़न को दोहराया और कहा कि इस पर्यटन ही इस विज़न को साकार करने की बुनियाद है।उन्होंने बताया कि सरकार हब एंड स्पोक मॉडल के आधार पर पर्यटन का विकास कररही है, जिसमें सोहरा, जोवाई, शिलांग, उमियम और तुरा केंद्र की तरह काम करेंगे, जबकि इसके आस पास के ग्रामीण पर्यटन स्थलों को स्पोक के तौर पर विकसित किया जाएगा। सरकार ने अपनी इसी रणनीति के अनुरूप राज्य में पर्यटकों के रहने की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई पहलों कीशु रुआत की है।

संबंधित पोस्ट

 मेडिका में ईसीएमओ में 45 दिनों के बाद मरीज स्वास्थ्य होकर टोरंटो लौटने के लिए तैयार 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने यूनियन प्रेरणा 2.0 – एम्पॉवरहर लॉन्च की

Aman Samachar

भिवंडी में प्रधानमंत्री आवास योजना बंद होने से सस्ते घर का सपना देखने वाले हजारों नागरिक निराश

Aman Samachar

रिश्वत लेते ग्राम पंचायत शाखा अभियंता रंगेहाथो गिरफ्तार.

Aman Samachar

पथनाट्य कर बच्चों ने कोरोना काल में अपनी जान गवाने वाले पुलिसकर्मियों दी श्रद्धांजलि

Aman Samachar

मानसून पूर्व संक्रमण शिबिर बनाने की कांग्रेस ने पालकमंत्री व मनपा आयुक्त से की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!