Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

स्वतंत्रता सेनानी राघोजी भांगरे 216 वीं जयंती के अवसर पर उन्हें याद किया गया

ठाणे [ युनिस खान ] आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी राघोजी रामजी भांगरे (भांगड़ा) की 216 वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय श्रमिक संघ के अध्यक्ष हंसराज खेवरा और उनके साथियों ने ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय के पास मुख्य चौक के स्मारक पर माल्यार्पण किया। कोर्टनाका और सेन्ट्रल जेल के स्मारक पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता सेनानी भांगरे को याद किया है।

              आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी राघोजी भांगरे का जन्म 8 नवंबर 1805 को अहमदनगर जिले के अकोले तालुका के देवगांव में एक आदिवासी समुदाय में हुआ था।  उन पर अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह करने के लिए राजद्रोह का आरोप लगाया गया था।  उन्हें 2 मई 1848 को ठाणे सेंट्रल जेल में फांसी दे दी गई थी। आज उनकी जयंती पर हुए कार्यक्रम में सुनील तू भांगरे, राजश्री इरानक, वसंत जाधव, हेमंत जाधव, तुकाराम वर्थ आदि मौजूद थे और उन्होंने राघोजी भांगरे अमर रहे, राघोजी भांगरे अमर रहे की घोषणा किया।।

संबंधित पोस्ट

निर्माता निर्देशक प्रभात राज अंतर्राष्ट्रीय गौरव रत्न अवॉर्ड से किए गए सम्मानित

Aman Samachar

पानी समस्या का निराकरण न होने पर आत्मदाह की चेतावनी

Aman Samachar

रूद्र प्रतिष्ठान को मिला राज्य सरकार का वनश्री पुरस्कार 

Aman Samachar

कर्नाटक सरकार ने ड्रोन से जमीन का सर्वेक्षण कर मानचित्र बनाने का किया सबसे बड़ा अनुबंध

Aman Samachar

क्लस्टर का विरोध नहीं; लेकिन, पांच गुना बढ़ रही आबादी को पानी और दूसरी सुविधाएं कैसे मिलेंगी? – मनोज प्रधान

Aman Samachar

लाखों रूपये की बिजली चोरी का मामला दर्ज

Aman Samachar
error: Content is protected !!