Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

म्हाडा व मनपा के कोविड अस्पताल के कागजाद पर मौलाना आजाद स्टेडियम लिखने की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना मरीजों के उपचार के लिए मुंबा में म्हाडा व मनपा की ओर स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुलकलाम आजाद स्टेडियम में कोविड अस्पताल बनाया गया है।  इसी में कोरोना टीकाकरण केंद्र भी चलाया जा रहा है। इन सबके बावजूद किसी भी कागजाद पर मौलाना आजाद स्टेडियम का उल्लेख न कर कौसा स्टेडियम लिखा जा रहा है। इस आशय का खुलासा करते हुए राकांपा के प्रदेश महासचिव सैयद अली अशरफ ने इसे एक स्वतंत्रता सेनानी का अपमान बताया है।

                उन्होंने कहा है कि मौलाना आजाद स्टेडियम को कौसा स्टेडियम दिखाने का प्रयास किया गया तो राकांपा आन्दोलन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेगा।  राकांपा महासचिव अशरफ ने कहा है कि मनपा द्वारा बनी स्टेडियम का विधिवत मौलाना अबुलकलाम आजाद नामकरण कर राकांपा नेता शरद पवार के हाथो लोकार्पण किया है।  मनपा ने मौलाना आजाद स्टेडियम का बोर्ड लगाया है इसके बावजूद उसे कौसा स्टेडियम लिखा जा रहा है।  उन्होंने इस विषय पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा है कि वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र व मनपा की ओर से जारी होने वाले अन्य कागजाद पर कौसा स्टेडियम लिखा जाता है। यह एक स्वतंत्रता सेनानी और राकांपा प्रमुख के अपमान के साथ ही मनपा के नियमों का उलंघन है।  अशरफ ने राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड , महापौर नरेश म्हस्के , मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा व मनपा में विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान को निवेदन देकर स्टेडियम व उचित और पूरा नाम लिखने का आदेश देने की मांग किया है।  उन्होंने कहा है कि सभी कागजाद पर कौसा स्टेडियम के बदले तत्काल मौलाना आजाद स्टेडियम लिखने का आदेश दिया जाये।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

जानवरों का शोषण करने वाले उद्योगों के झूठ के बहकावे में न आने की अपील

Aman Samachar

कृषि कानूनों का समर्थन करते हुए भाजपा नेता राज्य सरकार व किसान नेता राजू शेट्टी पर बरसे

Aman Samachar

सेंट्रल फोर्सेस सेलरी पैकेज के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने असम राइफल्स के साथ एमओयू किया साइन

Aman Samachar

 महिला आरक्षण लागू कर राकांपा ने महिला सशक्तिकरण को दिया बढ़ावा

Aman Samachar

आईपीआरएसने लिरिक डिस्प्ले को भारत में लाभकारी बनाने के लिए लिरिकफाइंड के साथ साझेदारी की

Aman Samachar

वित्तीय क्षमता राष्ट्रीय डबल ए प्लस स्टेबल के लिए सातवीं बार नवी मुंबई का चयन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!