Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़हलचल

कोरोना काल में काम करने वाले डाक्टरों को देवदूत पुरस्कार से किया सम्मानित

ठाणे [ युनिस खान ] लोकमान्य नगर-शास्त्रीनगर विभाग के राकांपा परिवार का प्रतिवर्ष की तरह दिवाली सम्मेलन आयोजित किया गया। कोरोना काल में काम करने वाले डॉक्टरों को देवदूत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसमें सफाई कर्मियों, चिकित्सकों, मानप के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया।

          राज्य के गृह निर्माण मंत्री डा  जितेंद्र आव्हाड ने कहा, ‘हम भी इस परिवार के जमावड़े को देखकर इस कार्यक्रम के बारे में सीख रहे हैं। डा आव्हाड ने कहा बिना चुनाव हर साल इस कार्यक्रम का आयोजन कर हमने अपने क्षेत्र के लोगों को जोड़ा है। कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि जगदाले नेतृत्व नहीं कर रहे हैं उन्होंने अपनी संरक्षकता स्वीकार कर ली है। जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि वह नेता नहीं बल्कि जननेता हैं क्योंकि उनके सभी के साथ इतने घनिष्ठ संबंध हैं।

              कार्यक्रम में राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा जितेंद्र आव्हाड, आयोजक व स्थानीय नगर सेवक हनमंत जगदाले, राकांपा ठाणे शहर अध्यक्ष आनंद परांजपे, नगर सेविका राधाताई जाधवर , नगर सेवक दिगंबर ठाकुर, नगर सेविका वनिता घोंगरे, पूर्व परिवहन समिति सदस्य संतोष पाटिल, पूर्व नगर सेवक अमित सरैया, हीरा पाटिल आदि  उपस्थित थे।
              कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस मौके पर दिवंगत पूर्व उपमहापौर रामचंद्र ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। हनमंत जगदाले ने कोरोना काल के संकट की याद करते हुए कहा कि अनेक लोग पीड़ित हुए अनेक कार्यकर्ता लोगों की मदद में लगे थे। उन्होंने कोरोना काल का उल्लेख कर उस समय की यादें ताज़ी कर दी। लोगों की मदद से उन्होंने नागरिकों को राहत पहुंचाने का काम किया। इस दौरान कई लोगों की जान भी जा चुकी है। हनमंत जगदाले ने कहा की अपनी जान की परवाह न कर लोगों की सेवा करने वाले डॉक्टरों का कर्ज नहीं चुकाया जा सकता है बल्कि उन्हें फरिश्ता की तरह सम्मान दिया जाएगा।  हनमंत जगदाले ने नगर विकास मंत्री व पालकमंत्री एकनाथ शिंदे , गृहनिर्माण मंत्री डा आव्हाड और अधिकारीयों के साथ बैठक कर इलाके की पानी समस्या हल करने का अनुरोध किया।
डा राजेश डेरे, डा  अमोल गीते, डा सुशील इंदौरिया, डा तुषार नेगंधी, डा सुनील घोडके, डा दिनेश शेंडरकर, डा प्रकाश सोनारीकर, डा दिनेश गंगवाल और विभाग के डॉक्टरों को सम्मानित किया गया।राकांपा कार्यकर्ताओं के इस सम्मेलन में अनेक नागरिकों ने हिस्सा लिया।

संबंधित पोस्ट

एंटीजन टेस्टिंग शिबिर में 350 लोगों की जांच में 3 आटोरिक्शा चालक पॉजिटिव मिले

Aman Samachar

वैक्सीन की दो खुलाक लेने वालों को लोकल ट्रेन में यात्रा की टिकट देने की नगर सेवक ने मुख्यमंत्री से की मांग

Aman Samachar

फाउंडेशन ने 1 रुपए शुल्क पर राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान की घोषणा

Aman Samachar

उत्तर प्रदेश में 350 इलेक्ट्रिक बसों के लिए सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन से 3 बिलियन रुपये की सहायता 

Aman Samachar

बारवी जलाशय परियोजना प्रभावितों को नौकरी के लिए शिविर लगाया जाए – कपिल पाटील 

Aman Samachar

प्रभावी नेताओं को विकसित करने के लिए स्कूल की प्रशंसा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!