Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नवी मुंबई को देश प्रथम क्रमांक का  स्वच्छ शहर बनाने के लिए मनपा सुसज्ज 

नवी मुंबई [ युनिस खान ]  देश में नवी मुंबई शहर को स्वच्छता में पहले क्रमांक पर लाने के लिए मनपा पूरी तरह सुसज्ज हो गयी  है। गत वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण में नवी मुंबई शहर को देश न तीसरा क्रमांक मिला था। इस वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण में  शहर को पहले क्रमांक पर लाने के लिए मनपा ने अपना प्रयास तेज कर दिया है। मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने आज जनजागरण के लिए 4 चित्र युक्त स्वच्छता रथ रवाना किया है।

                 शहर में स्वच्छता का सन्देश देने का दीवारों पर सन्देश व सुशोभीकरण के चलते शहर का आकर्षण बढ़ा है। शहर में आने वाले यात्रियों की ओर से शहर , मनपा व यहाँ के नागरिकों की सराहना की जा रही है। स्वच्छता प्रत्येक व्यक्ति  जिम्मेदारी है नागरिकों की सक्रीय हिस्सेदारी अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए नागरिकों में अधिक जागरूकता लाने के लिए मनपा ने रथ तैयार किया है जिसके माध्यम से स्वच्छता संबंधी जन जागरण किया जाएगा। नवी मुंबई मनपा की ओर से नवी मुंबई शहर को देश के स्वच्छ शहरों में पहले क्रमांक पर लाने का निश्चय किया गया है .इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए 4 चित्र युक्त स्वच्छता  रथ बनाया है जिसका आज मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर  ने निरिक्षण किया।  इस अवसर उपायुक्त दादासाहब चाबुकस्वार , घन कचरा प्रबंधन विभाग के उपायुक्त डा. बाबासाहेब राजले आदि उपस्थित थे। मनपा आयुक्त बांगर ने स्वच्छता रथ को प्रचार के लिए रवाना कर दिया है। मनपा के बेलापुर से तुर्भे परिमंडल 1 में 2  दीघा से कोपर खैरने परिमंडल 2 में कुल चार रथ प्रचार के लिए लगाया गया है। इस मौके पर मनपा आयुक्त बांगर ने कहा है कि नवी मुंबई न देश का सर्वोत्कृष्ट शहर बनने की क्षमता है। नागरिकों ने निश्चय र लिया तो   यह कठिन नहीं है। प्रत्येक नागरिक सार्वजनिक स्थानों में कचरा नहीं डालने का निश्चय कर ले। अपने घर का सुखा , गीला कचरा व घातक कचरा अलग रखे व मनपा की कचरा गाडी में  अलग दें।  अपना कचरा अपनी जिम्मेदारी अपनाकर खाद प्रक्रिया करने का उन्होंने आवाहन किया है।

संबंधित पोस्ट

फ्यूचर जेनरली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने बच्चों के बीच 3000 से अधिक साक्षरता किट्स किया वितरित

Aman Samachar

कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए एचसीएल का टेकबी प्रोग्राम पेश करता है आरम्भिक करियर के अवसर  

Aman Samachar

हास्य इमोशन और रोमांस से भरपूर वेब सीरीज बेड स्टोरीज 7 जुलाई को होगी रिलीज

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा सार्वजनिक परिवहन, टोल, पार्किंग ,शॉपिंग के लिए एनसीएमसी रुपे प्रीपेड कार्ड की शुरुआत

Aman Samachar

ठाणे में चलेंगे प्री-पेड रिक्शा; टालेंगे ड्राइवर-पैसेंजर के झगड़े – संजय केलकर 

Aman Samachar

एनएसडीएल ने सीएसआर के ‘प्रोजेक्ट संजीवनी’ के लिए एसबीआई फाउंडेशन के साथ किया सहयोग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!