Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

2 हजार किलो प्लास्टिक की थैलियां जब्त कर मनपा ने वसूले 15 हजार रूपये दंड 

नवी मुंबई [ यूनिस खान ] शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग रोकने के उद्देश्य से मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर के आदेश पर कार्रवाई कर मनपा ने 2 हजार किलो से अधिक प्लास्टिक की थैलियां जब्त किया है। मनपा ने उक्त कार्रवाई में 15 हजार रूपये दंड वसूल किया है।

                 नवी मुंबई शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक का पूरी तरह उपयोग रोकने के लिए मनपा आयुक्त बांगर ने कार्रवाई करने का आदेश दिया है।  जिसके आधार पर कोपरखैरने विभाग के स्वच्छता निरीक्षण  करते हुए अतिरिक्त आयुक्त सुजाता ढोले , उपायुक्त डा बाबासाहेब राजले एवं सहायक आयुक्त व कोपर खैरने विभाग अधिकारी अशोक मढवी को एक फेरीवाले के पास पलास्टिक की थैली मिली। उससे मनपा के दस्ते ने पूंछतांछ किया कि तुमने थैली किसके पास से लिया। मनपा अधिकारी उससे मिले जानकारी के आधार पर कोपर खैरने के दूकानदार के पास जाकर प्लास्टिक की थैली की मांग किया। प्लास्टिक की थैली लेने के बाद मनपा अधिकारीयों ने उसने कहाँ से लिया है उसकी जानकारी मिलने के बाद सेक्टर 19 तुर्भे एपीएमसी मार्केट में एल एन ट्रेडिंग कंपनी की दूकान व गाले 2 हजार किलो से अधिक प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर लिया।  प्लास्टिक जब्त करते हुए मनपा अधिकारीयों ने 15 हजार रूपये दंड वसूल कर एपीएमसी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दिया है।

संबंधित पोस्ट

सैर-सपाटे के शौक़ीन शहर के यात्रियों के लिए एक अनोखे डेस्टिनेशन, मॉन्टेरिया विलेज ने खोले अपने दरवाजे

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने माइक्रोसॉफ्ट के सहयोग से हैकथॉन लॉन्च किया

Aman Samachar

 अरुण पावर  कंपनी ने 6333 करोड़ रुपए के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए 

Aman Samachar

रोगी की अच्छी देखभाल करना और हर संभावित कोविड मृत्यु को रोकना हमारा पहला कर्तव्य – अभिजीत बांगर 

Aman Samachar

छत्रपति शिवाजी महाराज का मंदिर सभी के लिए गौरवान्वित और प्रेरणादायक – मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस

Aman Samachar

बिजली का करंट लगने से इलेक्ट्रिक पोल पर चढ़े दो लंगूर बंदरों की मृत्यु

Aman Samachar
error: Content is protected !!