Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अरविन्द पेंडसे विचार मंच का महिला समूह हुआ सक्रीय 

ठाणे [ युनिस खान ] भाजपा के कर्मठ नेता रहे स्वर्गीय अरविन्द पेंडसे के विचारों को आम लोगों तक पहुंचाकर भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता बनाने के लिए सुमन अत्री के नेतृत्व में महिला समिति सक्रीय हो गयी है . गत दिनों भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश शर्मा ने अरविंद पेंडसे विचार मंच की स्थापना किया है जिसे लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है .

भाजपा की स्थापना के बाद से तत्कालीन ठाणे जिले के संगठन मंत्री रहे अरविंद पेंडसे ने जिले के दूर दराज ग्रामीण आदिवासी क्षेत्रों में पार्टी का संगठन बनाया .उनके प्रयासों से न सिर्फ संगठन तैयार हुआ बल्कि सांसद व विधायक चुनकर आने लगे .आज भी उनके द्वारा तैयार कार्यकर्ता जिले में पार्टी का परचम लहरा रहे हैं .अब उनके विचारों को लोगों के बीच ले जाकर निष्ठावान कार्यकर्ता तैयार करने का बीड़ा मंच ने उठाया है . वरिष्ठ समाज सेविका व महिला प्रमुख सुमन अत्री के नेतृत्व में महिलाओं का समूह सक्रीय हो गया है . सुमन अत्री एक भजन गायिका होने के साथ ही महिलाओं में सक्रीय रहने वाली हैं .जो बड़ी संख्या में महिलाओं को मंच से जोड़ने का कार्य कर रही हैं . उनके साथ डा सविता इंदोरिया, रंजना गुप्ता ,स्नेह लता शर्मा ,लीला चौधरी , रमिला सिंह , प्रतिमा शर्मा ,रानी चौहान ,भावना जोशी ,शैल यादव आदि मंच से जुड़ गयी हैं.

संबंधित पोस्ट

मेट्रो वैरिकेट से ट्रेलर टकराने से चालक घायल 

Aman Samachar

विश्व किशोर सम्मेलन के लिए दुनिया के सबसे बड़े ध्यान केंद्र में भारत भर के 500 से अधिक छात्र पहुँचे

Aman Samachar

कोरोना मरीजों के लिए उपचार की आवश्यक सुविधा के लिए तत्काल ठोस उपाय करे मनपा – निरंजन डावखरे

Aman Samachar

शिवशांती प्रतिष्ठान द्वारा पक्षियों व प्राणियों को पानी पिलाने का शुरू किया गया उपक्रम

Aman Samachar

मनपा स्कूल के  छात्रों को 15 जून से पहले किताबें मिल जानी चाहिए – अभिजीत बांगर 

Aman Samachar

फ़्यूचर जेनराली ने मृत कर्मचारियों के परिजनों को 10 लाख रुपये  देने की घोषणा की

Aman Samachar
error: Content is protected !!