Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जय परशुराम सेना ने दिवाली से सदस्यता अभियान शुरू करने की घोषणा की 

ठाणे , महाराष्ट्र [ अमन न्यूज नेटवर्क ] जय परशुराम सेना दीवाली से अपने सदस्यता अभियान की शुरुआत राजस्थान व महाराष्ट्र से करेगी . महामंडलेश्वर व धर्माचार्य की उपस्थिति में सेना के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा अगुअई में सदस्यता अभियान चलाया जायेगा .इस आशय की जानकारी संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य अवनीश पांडेय ने दी है .

         उन्होंने बताया कि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शर्मा ने सदस्यता अभियान चलाने की आज दशहरा के अवसर घोषणा की है . आचार्य पांडेय ने कहा कि ओमप्रकाश शर्मा ने भगवान परशुराम के पौराणिक स्थान पर धर्मगुरुओं की उपस्थिति में अभिषेक कराया और उनके द्वारा शुरू किये गए जनजागरण से आज पूरे देश में बड़े स्तर पर जयंती का मनाई जाने लगी है .भगवान परशुराम जयंती के अवसर जुलुस भी निकलने लगे हैं . भगवान परशुराम जी कार्यों को अनेक वर्षों से संस्था की ओर से लोगों तक पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है जिससे लोगों में काफी जागृति आई है . इस कार्य को आगे बढाने के लिए बड़े स्तर पर पर जनजागरण करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जायेगा . महामंत्री आचार्य पांडेय ने बताया कि संस्था पर उद्देश्य भगवान परशुराम के प्रति जनजागरण करने के आलावा गरीब , आदिवासी क्षेत्रों में लोगों की मदद करना है .
          ओमप्रकाश शर्मा भाजपा के संस्थापकों में हैं और वे लम्बे समय तक पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य के रूप में प्रतिनिधित्व किया है .पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों से प्रेरणा लेकर सामाजिक राजनितिक क्षेत्र में आये . अपना अधिक समय ठाणे जिले के ग्रामीण आदिवासी क्षेत्रों के लोगों की मदद करने में लगाया .कुछ पाने की लालसा न कर सक्रिय रहे हैं . उन्होंने अपने गुरु अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद वाडा के स्वामी विवेकानंद विद्यालय में राष्ट्रीय स्मारक बनाकर श्रधांजलि अर्पित की जिसका लोकार्पण राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने किया था . संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य सुभाष शर्मा समेत संस्था के पदाधिकारी सदस्यता अभियान शुरू करने की तैयारी में जुटे है .

संबंधित पोस्ट

 छठ पूजा की अनुमति देने के निर्णय का उत्तर भारतीय समाज ने किया स्वागत 

Aman Samachar

ठाणे शहर में अब तक 75,000 लोगों को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण

Aman Samachar

पर्यावरण दिवस पर एक साल में दो लाख पेड़ लगाने का मनपा संकल्प

Aman Samachar

एआईएमआईएम के भिवंडी जिलाध्यक्ष को पुलिस ने बलात्कार के आरोप में किया गिरफ्तार

Aman Samachar

स्टेट सिलेक्शन कराटे टूर्नामेंट में 150 बच्चों ने अपना स्थान सुनिश्चित किया

Aman Samachar

पंचायत राज अभियान 2025′ के तहत ठाणे जिला परिषद को राज्य स्तरीय सम्मान

Aman Samachar
error: Content is protected !!