Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अस्पताल , बेड व एम्बुलेंस की जानकारी एक ही संपर्क नंबर पर उपलब्ध 

ठाणे [ युनिस खान ] बढ़ते ओमिक्रॉन वेरियंट व कोविड  -19 संक्रमित नागरिकों किसी प्रकार का इन्तजार किये बगैर कोविड अस्पतालों, बेड की व्यवस्था के साथ एम्बुलेंस और शहर में उपलब्ध अन्य बुनियादी जानकारी प्राप्त करने के लिए कोविड वार रूम को अधिक सक्षम बनाया गया है। महापौर नरेश म्हस्के और मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने वार रूम के नंबर पर संपर्क कर जानकारी लेने का आवाहन किया है।
कोरोना की पहली और दूसरी लहर में कोविड वॉर रूम ने अधिक प्रभावी ढंग से काम किया है।  वर्तमान में, कोविड वॉर रूम को ओमीक्रोन वेरिएंट और कोविड-19 की पृष्ठभूमि में और अधिक सुसज्जित किया गया है।  वार रूम के माध्यम से नागरिकों को शहर के नजदीकी अस्पताल, उपलब्ध बेड, साथ ही आवश्यक एम्बुलेंस के बारे में तत्काल जानकारी प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि 91 73063 30330 इस नंबर पर संपर्क करें। वार रूम में 22 संपर्क नंबर 91 713063 30330 के जुड़ने से, नागरिक अब बिना किसी देरी के तुरंत कॉल करके उपलब्ध जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

संबंधित पोस्ट

विधायक निधि से सिविल अस्पताल को मिली एम्बुलेंस का लोकार्पण

Aman Samachar

ठाणे में राकांपा कार्यकर्ताओं ने जलाया छगन भुजबल का पुतला

Aman Samachar

ईंधन दर वृद्धि के खिलाफ राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस कार्यकताओं ने चूल्हे पर खाना पकाकर किया आन्दोलन 

Aman Samachar

घरोघरी तिरंगा’ कैंपेन के तहत लोकल स्कूलों में अलग-अलग एक्टिविटीज़ 

Aman Samachar

हाईस्कूल में 89% अंक हासिल कर प्रियांशु सरोज सीआरपीएस का नाम किया रोशन

Aman Samachar

3 स्थानों में मॉर्निंग वॉक प्लाजा’ के पहले दिन नागरिकों का अच्छा समर्थन – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar
error: Content is protected !!