Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

दशक बाद सुशील कुमार की वापसी, वेब फ़िल्म में आयेंगे नजर

वाराणसी ,  हिंदी भोजपुरी फ़िल्म व टीवी इंडस्ट्री में अभिनय के बाद अभिनेता सुशील कुमार गुप्ता बहुत जल्द ही वेब फ़िल्म में नजर आने वाले हैं। इनके अभिनय से सजी फ़िल्म द किलर बनकर तैयार हैं जो जल्दी ही ओटीटी पर रिलीज होगी। इन्होंने हिंदी में असली कर्मयुद्ध, भोजपुरी में रामदुलारी फिल्में व टीवी शो में अभिनय के साथ नाटक काशी में भी अभिनय किया है।
                 आपको बता दें कि इस फ़िल्म में अभिनय के साथ-साथ लेखन व निर्देशन भी सुशील कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया हैं। काफी अर्से बाद पर्दे पर वापसी सुशील को पूरी उम्मीद हैं कि उनकी वापसी जोरदार होगी जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगी। वर्तमान में निर्मित वेब फ़िल्म द किलर मर्डर मिस्ट्री पर बनीं हैं। जिसमें सुशील कुमार गुप्ता बतौर मुख्य नायक नजर आयेंगे। फ़िल्म का निर्माण भाभ्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले की गई हैं। जिसके निर्माता उषा ओमप्रकाश गुप्ता व भाव्या गुप्ता हैं।जबकि,सह निर्माता ज्योति पटेल व राधेश्याम गौड़ हैं। इस फ़िल्म के डीओपी अली,एसोसिएट डायरेक्टर इंद्रजीत चौधरी व अंकित कुमार तिवारी,संगीतकार अनुज तिवारी,कोरियोग्राफर संजय सुमन,फाइट मास्टर श्रवण कुमार,मेक अप मैन एंड लाइट मैन रोहित,प्रोडक्शन मैनेजर लव कुश यादव और कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर अनवर हैं। जबकि अभिनय सुशील कुमार गुप्ता, अनुज तिवारी, चेतना सिंह, अंकित कुमार तिवारी, उस्मान खान, नीतू शर्मा, नीलम पांडेय, प्रकाश तिवारी, श्रवण कुमार, जय निगम, समीर खान, रिया, कुणाल, राजन, जय सिंह व अन्य ने किया हैं।

संबंधित पोस्ट

31 मई तक मुख्य नालों के साथ आंतरिक नालों की सफाई पूरा करें – महापौर 

Aman Samachar

विधायकों के निलंबन के विरोध में भाजपा ने किया आन्दोलन

Aman Samachar

सहायक मनपा आयुक्त आहेर की शैक्षणिक योग्यता व भ्रष्टाचार की जांच कराने की आयुक्त व गृहमंत्री से मांग 

Aman Samachar

सिडको द्वारा पनवेल मनपा को प्रदान की जाने वाली नागरिक सेवाओं को दो माह में हस्तांतरित करने का निर्देश

Aman Samachar

आकाशीय बिजली गिरने से अरसठ वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु

Aman Samachar

कोरोना से बचने के नियमों के पालन के साथ आरोग्य यंत्रणा को सतर्क रहने का मनपा आयुक्त ने दिया आदेश 

Aman Samachar
error: Content is protected !!