Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अभिनेत्री मीरा चोपड़ा टीकाकरण जांच में 13 और फर्जी आईकार्ड से टीकाकरण

ठाणे [ युनिस खान ] अभिनेत्री मीरा चोपड़ा के फर्जी आय कार्ड के सहारे टीका लगवाने के मामले की जाँच कर रही समिति को 13 फर्जी आईकार्ड हाथ लगे हैं। ऐसे में मनपा के पार्किंग प्लाजा कोविड सेंटर में जारी धांधली और पुख्ता हुई है। जब्त 13 फर्जी कार्डों के जरिये कितनो को टीका लगा है यह अभी साफ़ नहीं हो पाया है। पिछले सप्ताह शुक्रवार को टीके की पहली खुराक पार्किंग प्लाजा कोविड सेंटर में लेने का खुलासा मीरा चोपड़ा ने खुद फोटो के साथ अपने सोशल मिडिया के प्लेटफ़र्म ट्विटर और इंस्टाग्राम पर किया था। जिसके बाद अस्पताल में बतौर सुपरवाइजर कार्यरत होने का मीरा का फर्जी आई कार्ड सामने आया। मामले के सामने आते ही मनपा आयुक्त डॉक्टर बिपिन शर्मा ने स्वास्थ्य उपायुक्त विश्वनाथ केलकर के मार्गदर्शन में गठित जाँच समिति को मामले की जांच का आदेश दिया था और समिति को तीन दिन में रिपोर्ट देनी है।जाँच शुरू हुई तो 13 और फर्जी आई कार्ड मिले।सूत्रों के मुताबिक कार्डो की जाँच में पता चला की जिनके नाम के कार्ड हैं वे अस्पताल में कार्यरत नहीं हैं। इनमे से कितनो को टीका दिया गया इस बात का पता नहीं चल पाया है। बताया गया है की मामले को लेकर जाँच समिति अधिक सबूतों को जमा करने की कोशिश में है।  इस बारे में पूछे जाने पर एडिशनल कमिश्नर गणेश देशमुख का कहना है की अभी छानबीन शुरू हैं और समिति की रिपोर्ट नहीं मिली है।फर्जी आई कार्ड कोविड सेंटर में मैंन पॉवर की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार ओम साईं आरोग्य केयर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाया गया है। ठाणे मनपा मनपा संचालित पार्किंग प्लाजा कोविड सेंटर के अलावा ग्लोबल हब कोविड अस्पताल का भी ठेका इसी संस्था के पास है। ग्लोबल अस्पताल में डेढ़ लाख रूपये लेकर मरीजों को आईसीयू बेड उपलब्ध कराने ,शवों की अदलाबदली, नर्सों को कई माह का वेतन न देने,मरीजों के परिजनों को उचित जानकारी न देने ,मरीजों को ठीक दर्जे का भोजन न देने इत्यदि आरोप लगा है। बिभिन्न विवादों और आरोपों के चलते ठेकेदार का ठेका रद्द करने की मांग की गयी है।

संबंधित पोस्ट

छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल के डीन व डिप्टी डीन को निलंवित 

Aman Samachar

काउंसलरों का मानदेय बढ़ाने पर  सरकार कर रही विचार 

Aman Samachar

एमएमआरडीए के आवास घोटाले की सीआईडी जांच के आदेश 

Aman Samachar

बिजली गुल की समस्या को लेकर राकांपा ने लगाया कार्यालय पर ताला 

Aman Samachar

छत्तीसगढ़ी फिल्म रोमियो राजा का टाइटल सॉन्ग एवीएम गाना पर किया गया रिलीज

Aman Samachar

हिन्दी फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम ने आदित्य धर के साथ रचाया विवाह , विवाह में 18 लोग हुए शामिल

Aman Samachar
error: Content is protected !!