Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वनविभाग द्वारा पडघा बोरिवली में कार्यवाही कर खैर लकड़ी की जप्त

भिवंडी [ युनिस खान ] पुलिस विभाग को गुप्तचर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस व वनविभाग की संयुक्त कार्यवाही में बोरिवली पडघा गांव में एक बन्द कंपाऊंड में छिपाकर रखी गई कीमती खैर की लकड़ी का भंडार जब्त किए जाने में कामयाबी हासिल की. वन विभाग की टीम ने अज्ञात तस्कर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर तहकीकात कर रही है.
            मिली जानकारी के अनुसार बोरिवली पडघा में खैर की कीमती लकड़ी अवैध तरीके से भंडारण किये जाने की जानकारी मुखबिर से स्थानीय पुलिस एवम वन विभाग को संयुक्त रूप से मिली थी.मुखबिर से मिली सूचना के उपरांत पुलिस व वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही में  सहायक वनसंरक्षक सुनील नाईक के मार्गदर्शन एवम पडघा स्थित वनक्षेत्रपाल एस बी देवरे के नेतृत्व में पडघा वन विभाग कर्मचारी व स्थानिक पडघा पुलिस अधिकारी, कर्मचारी की टीम नें बोरिवली पडघा गांव स्थित एक बन्द कंपाऊंड में छापा मारकर खैर लकड़ी से भरा टेम्पो सहित 6 घनमीटर खैर लकड़ी जप्त किए जाने में कामयाबी हासिल की है.उक्त कार्यवाही में भिवंडी वन क्षेत्रपाल अरडेकर, वनपाल दिनेश माली, एस बी खरे, वनपाल विलास निकम, विजय पवार, श्याम चतुरे, कुंदन भोईर, वनरक्षक अमित कुलकर्णी,विलास सपकाल आदि पुलिस, कर्मचारी शामिल थे.

संबंधित पोस्ट

फाउंडेशन ने 1 रुपए शुल्क पर राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान की घोषणा

Aman Samachar

मंजूरी के बावजूद मनपा के बजट पर सत्ताधारी व विपक्ष का हस्ताक्षर न होना नागरिकों का अपमान 

Aman Samachar

ज़िला परिषद का ‘हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता’ अभियान शुरू 

Aman Samachar

जंतर-मंतर पहुंचे डॉ. जितेंद्र आव्हाड, मनोज प्रधान,राकांपा शरदचंद्र पवार के नगर सेवक

Aman Samachar

स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर के विविध इलाके के 75600 घरों में जाकर करेगी जांच

Aman Samachar

छठपूजा के बाद उपवन तलाव व घाट को शिवशांति प्रतिष्ठान कार्यकर्ताओं ने किया स्वच्छ

Aman Samachar
error: Content is protected !!