Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी में ट्राफिक जाम से एम्बुलेंस व इमरजेंसी वाहन भी रेंग रेंग कर चलने को मजबूर

भिवंडी [ युनिस खान ] गत 4 माह से स्वर्गीय राजीव गांधी फ्लाईओवर रिपेयरिंग के लिए बंद होने की वजह से समूचा भिवंडी शहर जाम के मकड़जाल में फंसा हुआ है। इमरजेंसी वाहन भी सड़क पर रेंग रेंग कर चलने को मजबूर हैं। जाम के कारण शहर में भारी प्रदूषण फैल रहा है। ट्राफिक जाम की समस्या को लेकर मनपा व ट्रैफिक विभाग के प्रति नागरिकों में भारी नाराजगी व्याप्त है।
               गौरतलब हो कि भिवंडी मनपा द्वारा विगत 4 माह से स्वर्गीय राजीव गांधी फ्लाईओवर को मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया है। फ्लाईओवर बंद होने की वजह से समूचा ट्राफिक फ्लाईओवर के नीचे के मार्ग से गुजरने की वजह से शहर जाम के भंवर में फंस गया है। धामनकर नाका,कल्याण नाका,मंडई, बंजार बंजार पट्टी नाका की तरफ से आने वाले ट्रक,चार पहिया, दुपहिया वाहनों की वजह से शहर में पूरा दिन भयंकर जाम लगा रहता है। मनपा प्रशासन की उपेक्षा की वजह से प्रमुख नाकों पर लगी सिग्नल प्रणाली बंद होने का खामियाजा भी लोगों को भुगतना पड़ रहा है। भयंकर जाम की वजह से इमरजेंसी सेवाएं एंबुलेंस आदि सेवाएं भी रेंग रेंग कर चलने को मजबूर हैं।  जागरूक शहर वासियों का आरोप है कि शहर में लगने वाले जाम के निराकरण के लिए मनपा प्रशासन एवं ट्रैफिक विभाग कतई गंभीर नहीं है। शहर के प्रमुख मार्गों पर चार पहिया, दुपहिया वाहन मार्ग के किनारे खड़े रहकर भी जाम को बढ़ावा देते हैं। ट्रैफिक कर्मी जाम हटाने से ज्यादा अपनी लाभ में दिलचस्पी लेते दिखाई पड़ते हैं। मनपा प्रशासन द्वारा भी जाम की समस्या के निदान के लिए कोई जरूरी कदम नहीं उठाया जा रहा है।  .
       भिवंडी में लग रहे जाम के कारण 9 दिन चले अढ़ाई कोस की कहावत चरितार्थ हो रही है। अंजूर फाटा से धामनकर नाका व कल्याण नाका से बंजार पट्टी नाका की करीब 1 किलोमीटर की दूरी को तय करने में 1 से 2 घंटे का समय लगना आम बात है। इसी तरह मंडई से जकात नाका की दूरी तय करने में लोगों को पसीने छूट रहे हैं।  जाम की वजह से शहर में भारी प्रदूषण एवं वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान सहित समय की बर्बादी झेलना पड रहा है।  भारी जाम के बावजूद ट्रैफिक विभाग आंखें मूंदे हुए है। भिवंडी कोर्ट के पास खड़े वाहन भी जाम को बढ़ावा देते हैं। ट्रैफिक विभाग सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कोई कार्यवाही नहीं करता है जिससे लोगों के हौसले बुलंद हैं। जाम की वजह से लोगों को समय से सुरक्षित घर पहुंचना बेहद कठिन हो गया है। कोरोना संक्रमण की वजह से स्कूल कॉलेज बंद होने के बाद भी शहर में लग रहे जाम से लोगों परेशान हैं। एक मनपा अधिकारी ने बताया कि फ्लाईओवर की मरम्मत में करीब 2 से 3 माह का समय लगेगा तब तक जाम का सामना करना पड़ेगा।

संबंधित पोस्ट

लोक अदालत में ट्रैफिक पुलिस ने 1 करोड़ 46 लाख 60 हजार 250 रुपये वसूला जुर्माना

Aman Samachar

आम आदमी का काम पूरे जोश के साथ करने पर सफलता निर्भर करती है – अभिजीत बांगर 

Aman Samachar

कृषि सहित विविध विकास योजनाओं के लिए बैंक ऋण समय पर उपलब्ध कराएं –  राजेश नार्वेकर

Aman Samachar

दिसंबर के अंततक 100 फीसदी संपत्ति कर व पानी बिल वसूली का लक्ष्य पूरा करें – अतिरिक्त आयुक्त 

Aman Samachar

एमआईएम जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी का विरोध करने वाले 7 लोग गिरफ्तार

Aman Samachar

नूर खानदेश ट्रस्ट ने रईस हाई स्कूल में शिक्षकों को किया सम्मानित

Aman Samachar
error: Content is protected !!