Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

के एल डीम्‍ड-टु-बी यूनिवर्सिटी ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (KLEEE-2022) की तारीखों की घोषणा 

  इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 27, 28, 29 जनवरी, 2022 

मेधावी छात्रों के लिए 100 करोड़ रुपये की छात्रवृत्तियां 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] के एल डीम्‍ड-टु-बी यूनिवर्सिटी, स्नातक और उच्च शिक्षा के लिए देश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में से एक, ने अपनी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (KLEEE) की तारीखों की घोषणा कर दी है। विश्‍वविद्यालय के विजयवाड़ा तथा हैदराबाद कैंपस 27,28 तथा 29 जनवरी को एक रिमोट प्रॉक्‍टर्ड फॉर्मैट में राष्‍ट्रव्‍यापी परीक्षा आयोजित करेंगे। देश भर के विलक्षण छात्रों को प्रोत्‍साहित करने और वित्‍तीय दृष्टि से कमज़ोर पृष्‍ठभूमि से प्रतिभाओं को पोषित करने के उद्धेश्‍य से के एल डीम्‍ड-टु-बी यूनिवर्सिटी ने 100 करोड़ रु. की उदार मेधावी छात्रवृत्ति 2021 की भी घोषणा की है।             इसके अलावा, विश्‍वविद्यालय ने अतिरिक्‍त विशेषज्ञता के साथ नए शिक्षण पाठ्यक्रम भी लॉन्‍च किए हैं। परीक्षा का उद्धेश्‍य मेधावी छात्रों को छात्रवृत्तियों के ज़रिए फीस में छूट देकर उच्‍च शिक्षा की उनकी स्‍वतंत्र यात्रा में सहायता प्रदान करना है।              डॉ. जी. पार्थसारथी वर्मा, उप-कुलपति, के एल डीम्‍ड-टु-बी यूनिवर्सिटी ने कहा, ‘’वर्ष 2021 में, के एल डीम्ड-टु-बी यूनिवर्सिटी की मेधावी छात्रवृत्तियों ने कई छात्रों के कौशल विकास को बढ़ाया। आगामी KLEEE परीक्षाओं के साथ, हम विश्वविद्यालय के टैलेंट नेटवर्क का विस्तार करने के लिए विलक्षण प्रतिभाओं के एक नए बैच का स्वागत करने के लिए रोमांचित हैं। हमें अपनी ठोस शिक्षा योजना पर गर्व है, जो 2 प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित है – गहन ज्ञानार्जन और करिअर विकास। और हमारी कैंपस प्लेसमेंट हमारी अध्‍यापन-कला की सफलता का एक मजबूत प्रतिबिंब हैं। हमारे उद्योग के लिए तैयार छात्रों को पहले ही उद्योगों की अग्रणी कंपनियों से 4,000 से अधिक नौकरियों के प्रस्ताव मिल चुके हैं।‘’  

          डॉ. जे. श्रीनिवास राव, निदेशक दाखिला, के एल डीम्‍ड-टु-बी यूनिवर्सिटी ने कहा, कि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा को, तकनीकी या अन्य कठिनाइयों से मुक्त और सुगम रखने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाती हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश परीक्षा का लाभ उठाएं और काउंसलिंग के ज़रिए अपनी पसंद की शाखा का चयन करें।    विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम और पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.kluniversity.inपर उपलब्ध हैं। 

संबंधित पोस्ट

देश की पहली रेल 1853 में मुंबई से ठाणे रेलवे स्टेशन बीच चली , फिर भी ठाणे रेलवे स्टेशन को ऐतिहासिक दर्जा नहीं

Aman Samachar

सिडको के 3 स्टेशन तारघर, खारकोपर और बामनडोंगरी सेंट्रल रेलवे को हस्तांतरित 

Aman Samachar

एसजेवीएन ने लक्ष्‍य को बढ़ाकर वर्ष 2040 तक 50000 मेगावाट किया  

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जीते दो डीएससीआई एआईएसएस अवार्ड – 2022 

Aman Samachar

फेरेवालों के खिलाफ मनपा की कार्रवाई मुहिम तेज 

Aman Samachar

मुंब्रा और दिवा इलाकों में अनधिकृत पानी के कनेक्शन के खिलाफ मनपा विशेष कार्रवाई मुहिम

Aman Samachar
error: Content is protected !!