Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पालघर नगर पालिका , बोईसर ग्राम पंचायत स्लम पुनर्वास प्राधिकरण में शामिल

ठाणे [ युनिस खान ] पालघर जिले के पालघर नगर पालिका और बोईसर ग्राम पंचायत को मुंबई महानगर क्षेत्र स्लम पुनर्वास प्राधिकरण में शामिल करने का निर्णय आज कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया है।
कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय से पालघर नगर परिषद और बोईसर ग्राम पंचायत क्षेत्र को मुंबई महानगर क्षेत्र के स्लम पुनर्वास प्राधिकरण (ग्रेटर मुंबई नगर निगम को छोड़कर) में शामिल किया जाएगा। ठाणे मुख्यालय के प्राधिकरण में पहले से ही नवी मुंबई मनपा (सिडको और नैना क्षेत्र सहित), ठाणे, पनवेल, कल्याण-डोंबिवली , भिवंडी-निजामपुर, वसई-विरार, मीरा-भायंदर, उल्हासनगर और अंबरनाथ, बदलापुर, अलीबाग सहित 8 महानगर व नगर पालिका शामिल हैं। अंबरनाथ, बदलापुर, अलीबाग  ,पेन, खोपोली , माथेरान समेत 7 नगर नगर पालिका को शामिल किया गया है।  पालघर नगर परिषद और बोईसर ग्राम पंचायत इसमें शामिल नहीं थे, यह आज के फैसले से उन्हें भी शामिल कर लिया जायेगा।

संबंधित पोस्ट

एसआईआर के ज़रिए मज़बूत विपक्षी नेतृत्व को खत्म करने की साज़िश – डॉ. जितेंद्र आव्हाड 

Aman Samachar

लेग्रैंड इंडिया ने अपने 12वें अत्याधुनिक अनुभव केंद्र इनोवाल का उद्घाटन किया

Aman Samachar

राकांपा अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव बने शफ़ाकत खान

Aman Samachar

कांग्रेस ने मनपा क्षेत्र के अनधिकृत निर्माण की शिकायत लोकायुक्त से करेंगे – एड विक्रांत चव्हाण 

Aman Samachar

सिडबी का बिहार सरकार के साथ राज्‍य में एमएसएमई पारितंत्र के विकास हेतु गठबंधन 

Aman Samachar

घरकुल आवास योजना व स्वच्छ भारत मिशन के कार्य दो माह में पूरा करें – मुख्य कार्यकारी अधिकारी  

Aman Samachar
error: Content is protected !!