Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

गणेश प्रतियोगिता में प्रथम विजेता एकविरा मित्र मंडल को मिले 51 हजार रूपये पुरस्कार 

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस ने केवल चार दिनों में पहली बार एक ऑनलाइन गणेशोत्सव प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया।अगले वर्ष अधिक उत्साह और जोश के साथ गणेशोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस आशय का उदगार राकांपा महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता, पालघर व ठाणे समन्वयक और ठाणे जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे ने व्यक्त किया है।

          इस पुरस्कार वितरण समारोह में राकांपा प्रदेश महासचिव नजीब मुल्ला, ठाणे शहर जिला महासचिव प्रभाकर सावंत, रवींद्र पालव, ठाणे राकांपा महिला कांग्रेस अध्यक्ष वनिता गोतपगार, ठाणे राकांपा छात्र संगठन के अध्यक्ष कौस्तुभ गायकवाड, वहीदा खान , अंकिता शिंदे, राजू अंसारी, परिवहन सदस्य मोहसिन शेख, प्रतियोगिता परीक्षक दिलीप वैती आदि उपस्थित थे।

          ठाणे शहर के 50 से अधिक गणेशोत्सव मंडलों ने ‘बप्पा अरस प्रतियोगिता’ में भाग लिया।  आनंद परांजपे ने कहा कि अगले वर्ष हम और अधिक उत्साह और जोश के साथ गणेशोत्सव प्रतियोगिता का पुरस्कार समारोह आयोजित करेंगे। प्रदेश महासचिव नजीब मुल्ला ने कहा कि काम से पहचान बनानी चाहिए।  गणेशोत्सव, नवरात्रि, दहीहांडी जैसे त्योहारों के साथ-साथ नेताओं को सामाजिक कार्यों में कार्यकर्ताओं के पीछे खड़े रहने की सीख यशवंतराव चव्हाण, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, सुनील तटकरे ने हमें दिया है।

ठाणे शहर में प्रथम विजेता- एकवीरा मित्र मंडल-महागिरी 51,000 हजार रुपये नकद और आकर्षक ट्रॉफी , ठाणे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र- प्रथम विजेता- गोपाल गणेश मित्र मंडल-कैसल मिल 21,000 रूपये , द्वितीय- सिद्धेश्वर तालाब साई सेवा मित्र मंडल 11,000 रूपये , कोपरी पंचपक्खड़ी विधानसभा क्षेत्र में प्रथम- क्षेत्रीय मनोरोग अस्पताल लोक मित्र मंडल 21,000 रूपये , द्वितीय – नवयुग मित्र मंडल- पारशीवाड़ी 11,000 रूपये , कलवा-मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र में प्रथम- युवा जललोश मित्र मंडल- खारीगांव 21,000 रूपये ,सेंटर रेलवे कॉलोनी फेस्टिवल सर्कल-कलवा को 11,000 रूपये और आकर्षक कप देकर सम्मानित किया गया।

संबंधित पोस्ट

 लक्ष्मी पूजा के दिन वायु प्रदूषण के स्तर में 4 प्रतिशत और ध्वनि स्तर में 24 प्रतिशत की वृद्धि

Aman Samachar

शहर की स्वच्छता सहित सभी कार्यों को प्रमुखता से पूरा करने का अधिकारीयों को मनपा आयुक्त ने दिया आदेश

Aman Samachar

कर व दर वृद्धि न कर 2755 करोड़ 32 लाख रूपये का मनपा का बजट स्थाई समिति में पेश

Aman Samachar

जिला परिषद व पंचायत सदस्यों के मानधन बढ़ाने समेत विविध मांगों को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन 

Aman Samachar

ऐरोली में एक एक रात पांच घरों का ताला तोड़कर चोरी 

Aman Samachar

वडार समाज के अध्यक्ष बने बाबण्णा कुशाळकर

Aman Samachar
error: Content is protected !!