Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 अभियान के तहत देश के शीर्ष 10 शहरों में स्थान प्राप्त करने का प्रयास 

ठाणे [ युनिस खान ] स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में देश के शीर्ष 10 शहरों शामिल होने के लिए मनपा आयुक्त डा  विपिन शर्मा ने आज सभी विभाग प्रमुखों को हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया है।  उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस अभियान के तहत सफाई सहित अन्य सभी आवश्यक कार्यों को तत्काल पूरा करने के भी निर्देश दिए हैं।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2022’ चल रहा है और आज मनपा आयुक्त डा शर्मा ने ठाणे मनपा के नागरिक अनुसंधान केंद्र में सभी विभाग प्रमुखों की बैठक की। स्वच्छ सर्वेक्षण कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की बैठक में अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी, अतिरिक्त  आयुक्त संजय हेरवाड़े सहित सभी विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
इस दौरान मनपा आयुक्त डा शर्मा ने पिछले वर्ष की प्रतियोगिता में विभागीय अंकों की समीक्षा की।  इसमें किस विभाग को अंक बढ़ाने की जरूरत है और इस साल अच्छा प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में अव्वल आने के लिए अधिकारियों को मनपा आयुक्त डा शर्मा ने जिम्मेदारी सौंपा है। उन्होंने शहर में सार्वजनिक शौचालयों के सभी कार्यों को अद्यतन बनाकर जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिये हैं।
उन्होंने केंद्र सरकार की नई स्वच्छ सर्वेक्षण प्रणाली के अनुसार कार्यक्रम की योजना बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 अभियान के बारे में नागरिकों में जागरूकता लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों शुरू करने का भी निर्देश दिया।  इस दौरान उन्होंने कहा कि विविध विभाग द्वारा इस अभियान के तहत किये गये कार्यों की नियमित समीक्षा की जायेगी।

संबंधित पोस्ट

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने शुरू किया महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र, 2023 

Aman Samachar

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने लॉन्च किया रिलायंस पर्सनल एक्सीडेंट 360 शील्ड

Aman Samachar

फ्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस ने बी.एम.सी. को मानसिक स्वास्थ्य के संदेशों वाले 8500 मास्क किए भेंट 

Aman Samachar

टीपी रिन्यूएबल माइक्रोग्रिड और सिडबी राष्ट्रव्यापी1000 ग्रीन ऊर्जा उद्यम स्थापित करने के लिए साथ आए

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म तोहरे संग प्यार में जीना हैं का मुहूर्त सम्पन्न,शूटिंग बहुत जल्द

Aman Samachar

तीन वाहन चोर को गिरफ्तार कर पुलिस के गस्तीदल ने चार वाहन किया बरामद

Aman Samachar
error: Content is protected !!