Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बकायेदारों के 11फ़्लैटो की जलापूर्ति खंडित व बिजली मोटर जब्त‌

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका ने टैक्स बकायादारों के सहूलियत के लिए अभय योजना अंर्तगत संपूर्ण रकम एक साथ भरने पर सौ प्रतिशत ब्याज माफ़ी योजना लागू की है.अभय योजना के बाद भी कुछ बकायादारों द्वारा अपने संपत्तियों का टैक्स नहीं भरा जा रहा है.मनपा टाइप्स बकायेदारों के खिलाफ आयुक्त सुधाकर देशमुख बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर अधिकारियों से बकायेदारों की पानी आपूर्ति बंद किए जाने का आदेश दिया है. 
           वसूली अभियान के सभी  मनपा उपायुक्तों के साथ सहायक आयुक्त को विशेष वसूली अधिकारी नियुक्त किया है.आयुक्त देशमुख के आदेशानुसार  उपायुक्त दीपक झिजांड व सहायक आयुक्त प्रीति गाड़े, फैसल तातली के मार्गदर्शन में वसूली पथक ने रावजी नगर स्थित घर नं.255 के विभिन्न फ्लैटों पर कुल 3 लाख 50 हजार रुपये टैक्स बकाया होने के कारण घर की जलापूर्ति खंडित कर दी और 11 मोटर भी जब्त कर लिया है.जलापूर्ति खंडित की कार्रवाई होते देख कई फ्लैट धारक ने वसूली अधिकारी को अपने अपने फ्लैटों के बकाया टैक्स जमा किये.कार्रवाई मे कुल 95 हजार रूपये का चेक जमा हुए हैं.उक्त कार्यवाही अवसर पर तुषार भालेकर, नारायण तांबे, गणेश कामाड़ी, नारायण पाटिल, दिलीप राउत, साईनाथ म्हात्रे आदि कर्मचारी मौजूद थे . 
       मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख ने शहरवासियों से आह्वान किया है कि अभय योजना शुरू है. मनपा का बकाया टैक्स चुका कर ब्याज माफी का लाभ प्राप्त करें. टैक्स नहीं भरने से शहर का विकास रुका है. टैक्स नहीं भरने वाले बकायेदारों पर आगामी दिनों में कड़ी कार्रवाई की जाए गी, जिसकी जिम्मेदारी बकायेदारों की होगी.

 

संबंधित पोस्ट

ठाणे में टाटा कैंसर अस्पताल शुरू करने को नगर विकास मंत्रालय की मिली मंजूरी

Aman Samachar

शिव जयंती के मौके पर ऐतिहासिक घोडबंदर किले पर 105 फुट ऊँचा भगवा ध्वज फहराया

Aman Samachar

 कर्मचारियों के पास अब स्टॉक विकल्प के माध्यम से कंपनी का स्वामित्व होगा -कम्पनी ने की घोषणा

Aman Samachar

समाज के अंतिम व्यक्ति को आवास उपलब्ध कराने के लिए मुझे गृहनिर्माण मंत्री पद मिला – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

वाकहार्ट अस्पताल मुंबई सेन्ट्रल के डाक्टर्स , नर्सेस व वार्ड ब्वाय ने अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर योगा कार्यक्रम शामिल

Aman Samachar

खरबाव चिंचोटी मार्ग की बदहाली के खिलाफ ग्राम विकास समिति के नेतृत्व में तीन जगहों पर रस्ता रोको आंदोलन

Aman Samachar
error: Content is protected !!