Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

हाईवे पर चोरी की घटना में लिप्त 3 चोर पुलिस की गिरफ्त में

भिवंडी [ युनिस खान ] मुंबई - नासिक महामार्ग ‌पर खड़े वाहनों से माल चोरी करने वाले 3 चोरों को पडघा व क्राइम ब्रांच पुलिस ने दबोच कर चोरी किये गये पूरे माल को बरामद कर लिया है.

     पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रहमान इम्तियाज़ शेख ने कंटेनर क्रं एम एच 04 एच डी 7792 नामक वाहन में भरकर  कैविनेट र कंपनी के 54 युनिट सेट, व 22 नग इनडोर युनिट सेट एसी कीमत कुल 12 लाख 55 हजार 72 रुपये का माल ले जा रहे थे। पडघा, तलवली के पास उनकी कंटेनर ट्रक खराब होने के कारण रात में पुलिस चौकी के पास कंटेनर को खड़ा कर दिया। इस दौरान अज्ञात चोर ने कंटेनर का सील तोड़ कर एसी के सभी सामान चोरी कर लिया‌.सुबह जानकारी के बाद वाहन चालक ने पडघा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी.चोरी घटना का कोई गवाह व सबूत न होने की वजह से ठाणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विक्रम देशमाने ने पडघा पुलिस सहित सहित अपराध शाखा को‌ इसकी जांच कर तत्काल बदमाशो पर शिकंजा कसने के लिए निर्देश दिया. अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुरेश मनोरे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक भास्कर जाधव, राजकुमार पोवार, सहायक पुलिस उप निरीक्षक अनिल वेल्हे सहित पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीम गठित की गयी.पुलिस टीम ने हाइवे के किनारे लगे सीसीटीवी फुटेज व गुप्तसूचना  के आधार पर कंटेनर से माल चोरी कर ले जाने वाला टेंपों चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी.गिरफ्तार आरोपी की पुलसिया जांच में मालूम हुआ कि कंटेनर से चोरी किया एसी का सामान खोणी गांव स्थित एक बंद कारखाने में रखा गया ह सीसीटीवी फुटेज तथा तांत्रिक आधार पर  भिवंडी के समद नगर से सद्दाम अबरार खान (26), कल्याण रोड़ शास्त्रीनगर से यासीन मुजम्मिल अंसारी (21) और नेहरु नगर झोपड़पट्टी से आतीक शमीम शेख (20) को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद कंटेनर से माल चोरी करने की बात कबूल कर लिया‌। चोरी गया एसी का सभी माल भी बरामद कर लेने में पडघा पुलिस ने सफलता प्राप्त की है.

संबंधित पोस्ट

उद्योगों के वार्षिक सर्वेक्षण की राज्य स्तरीय जागरूकता बैठक संपन्न

Aman Samachar

विश्व हिंदू महासंघ के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष पद पर राजेश सिंह की नियुक्ति

Aman Samachar

एफएडीए का “ऑटो समिट 2023 – फिट ऐंड फ्यूचर रेडी” का 12वां संस्करण संपन्न

Aman Samachar

 आरबीआई का क्रेडिट लाइनों से वॉलेट और प्रीपेड कार्ड (पीपीआई) टॉप अप को बाहर करने के लिए कदम- निपुण जैन

Aman Samachar

फ़्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस ने LGBTQIA+ समुदाय के समर्थन में स्वाभिमान माह का मनाया जश्न 

Aman Samachar

कोरोना के नियमों का उलंघन करने वाले प्रतिष्ठान महामारी समाप्त होने तक होंगे बंद 

Aman Samachar
error: Content is protected !!